{"_id":"606582250c61de3f6d5525f7","slug":"fire-broke-out-in-crackers-factory-in-moradabad-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: पटाखे के कारखाने में लगी आग, पांच लड़कियां, एक महिला और युवक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: पटाखे के कारखाने में लगी आग, पांच लड़कियां, एक महिला और युवक झुलसे
Thu, 01 Apr 2021 01:49 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
मुरादाबाद के कांठ कस्बा स्थित पटाखा के एक कारखाने में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से पांच लड़कियां, एक युवक और एक महिला झुलस गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी व पुलिस मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
झुलसी युवती और महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि आग से झुलसी प्रियंका, चंचल, शिवानी, डोली, आंचल और महिला इंद्रेश व युवक तुषार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से झुलसे तुषार ने बताया कि अचानक आग लग गई थी। उस वक्त सभी कर्मचारी पटाखे बना रहे थे।