{"_id":"6aef86dc4d33e8d3c1082286","slug":"fire-broke-out-in-a-cotton-factory-due-to-a-spark-from-a-machine-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-113603-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मशीन से निकली चिंगारी से रूई कारखाने में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मशीन से निकली चिंगारी से रूई कारखाने में लगी आग
विज्ञापन
बिलारी। मुंडिया राजा गांव के जंगल में संचालित रूई के कारखाने में शनिवार शाम मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। आगजनी में तैयार व कच्चा माल जल गया और सोलर प्लांट की 45 प्लेटें भी जलकर राख हो गईं। घटनास्थल पर पहुंचे दमकम कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, दमकल वाहन देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। दमकल कर्मियों से नोकझोंक भी हुई।
जानकारी के अनुसार, कुंदरकी के महलोली गांव निवासी मोहम्मद आसिफ ने छह माह पहले मुंडिया राजा गांव में कब्रिस्तान के निकट जंगल में गोदाम और आसपास की जगह किराए पर लेकर रूई लिहाफ कारखाने का संचालन शुरू किया था। मशीन से रूई की धुनाई कर लिहाफ और गद्दों में उसे भरकर बेचा जाता था। मशीन चलाने के लिए 45 सोलर पैनल लगाए गए थे।
शनिवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे कारखाने में रूई की धुनाई के समय मशीन से निकली चिंगारी रूई के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने लिहाफ और गद्दों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही कारखाने में काम कर रहे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई और शोर मचाने लगे। सूचना पर कारखाना मालिक मोहम्मद आसिफ भी मौके पर पहुंच गए और सूचना देकर फायर ब्रिगेड को बुलाया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग बुझाना शुरू किया, लेकिन साढ़े छह बजे वाहन का पानी खत्म हो गया, पर कारखाने में लगी आग बुझ नहीं पाईं। मौके पर दूसरा दमकल वाहन देर से पहुंचने पर हाजी माजिद अंसारी, डॉ. शमशेर अली, सत्तार, जाबिर, इरशाद व नफीस आदि की दमकल कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। शाम को लगभग साढ़े सात बजे कारखाने में लगी आग पूरी तरह से बुझ पाई।
कारखाना मालिक के अनुसार, रूई मशीन में कोई लोहे का छोटा टुकड़ा आ गया और मशीन से निकली चिंगारी से रुई में आग लग गई। बताया कि आग लगने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
-- -- -- -
वर्जन
आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।- अशोक कुमार सिंह, सीओ, बिलारी
फोटो संख्या-10,11,12,13,14