{"_id":"605f91e88ebc3ed82e4a36d0","slug":"fire-broke-out-after-collision-of-two-trucks-three-killed-city-news-mbd3844844125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, तीन की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। शनिवार सुबह मूंढापांडे थानाक्षेत्र में खराब खड़े बालू से लदे ट्रक में दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे से आ रहे ट्रक के परखच्चे उड़ गए और उसके केबिन में आग लग गई। इस हादसे में एक चालक की आग में जलने और दूसरे चालक की ट्रक के नीचे दबने से मौत हुई है। गंभीर रूप से घायल दोनों ट्रक के हेल्परों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से एक हेल्पर ने दिल्ली उपचार को ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक, हादसा शनिवार सुबह तीन बजे मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर बूजपुर गांव के पास हुआ। शुक्रवार देर रात बालू से लदा ट्रक करनपुर से दलपतपुर की ओर जा रहा था। बूजपुर गांव के पास ट्रक का टायर पंक्चर हो गया। चालक सलमान (24) निवासी कलछेना थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद हेल्पर सद्दाम के साथ ट्रक का टायर बदलने लगे। चालक ट्रक के नीचे जेक लगा रहा था, इसी दौरान शनिवार सुबह तीन बजे पीछे से आ रहे ट्रक ने बालू लदे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के केबिन में आग लग गई। इसमें चालक कुंदरकी निवासी मुनीर और हेल्पर रामपुर के टांडा थानाक्षेत्र के सीकमपुर निवासी रजा अली घायल हो गए। केबिन में आग लगने से मुनीर की जलकर मौत हो गई। जबकि टायर बदल रहे सलमान की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायल हेल्पर रजा अली और सद्दाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से उपचार को दिल्ली ले जाते वक्त रजा अली ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों चालकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। वहीं, मृतक हेल्पर के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।