फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire breaks out in transformer; power outage in several areas.

Moradabad News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, कई इलाकों की बिजली गुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in transformer; power outage in several areas.
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बड़े बिजलीघर में बुधवार रात ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल संबंधित बिजलीघरों से आपूर्ति रोक दी। इससे बुद्धि विहार, एकता कॉलोनी, दिल्ली रोड, लाइनपार समेत कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। करीब दो घंटे बाद चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात करीब 10:45 बजे की है। बताया गया कि बिजलीघर परिसर में ट्रांसफार्मर में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग तेज हो गई और आसपास धुआं फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा को देखते हुए बिजलीघर से जुड़े कई फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन

अचानक बिजली गुल होने से शहर के कई हिस्सों में लोग परेशान हो गए। रात का समय होने के कारण घरों में पंखे और अन्य विद्युत उपकरण बंद हो गए। वहीं, दिल्ली रोड और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। विभागीय कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने और ट्रांसफार्मर को सुरक्षित करने के बाद आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्धि विहार, एकता कॉलोनी और लाइनपार के साथ दिल्ली रोड से जुड़े कई क्षेत्रों में करीब दो घंटे तक बिजली संकट रहा। अधिकारियों ने प्रभावित बिजलीघरों से आपूर्ति को एहतियातन रोके रखा, ताकि आग दोबारा भड़कने या विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचने की आशंका न रहे।

रात करीब पौने एक बजे तक अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। हालांकि ट्रांसफार्मर में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। एसई प्रशांत कुमार ने बताया कि आग से ट्रांसफार्मर और बिजलीघर के अन्य उपकरणों को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed