{"_id":"666b8b3016e9903b0b060396","slug":"fire-breaks-out-in-plastic-warehouse-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-419480-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्लाॅस्टिक के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्लाॅस्टिक के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर नष्ट
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। नगर में स्योहारा मार्ग पर शहनाई मैरिज हॉल के नजदीक प्लास्टिक (पन्नी) के गोदाम में बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गई। तेज हवाओं के कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप आग की लपटें ऊपर उठने लगीं। सूचना पर पहुंची दो राज्यों की 10 दमकल गाड़ियों ने करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखे लाखों के सामान जलकर नष्ट हो गए।
गांव रामनगर खागूवाला के पूर्व प्रधान बबलू उर्फ फरियाद ठाकुरद्वारा में स्योहारा मार्ग पर प्लास्टिक का गोदाम है। गोदाम में बबलू पन्नी का स्टॉक रहता है। व्यवसायी पन्नी के बान बनवाकर उन्हें बेचता है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे गोदाम में आग लग गई। आग लगते समय एक तेज धमाका हुआ था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पास ही रखे सिलेंडर में आग लगने से गोदाम भी उसकी चपेट में आ गया। वहीं दोपहर के समय चल रही तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।
सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी अपने बड़े टैंकर और दो छोटी गाड़ियों के साथ पहुंचे। पुलिस के सहयोग से दमकलकर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझ पाई। इस बीच मौके पर मौजूद विधायक नवाब जान खां ने उत्तराखंड के बॉर्डर पर स्थित सिद्धार्थ, नैनी पेपर मिल, पशुपति फैक्टरी को फोन कर वहां से दमकल की छह गाड़ियां मंगवाई। वहीं मुरादाबाद से भी दमकल की गाड़ी को मंगवाया गया। उधर, नगर पालिका के सभी पानी को गोदाम के पास मंगवाया गया। दमकलकर्मियों और पुलिस के सहयोग से शाम करीब सात बजे आग बुझ पाई, लेकिन तब तक गोदाम में रखा प्लास्टिक (पन्नी) व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। संयोग था कि आग लगने के दौरान गोदाम में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। विधायक ने बताया कि आग लगने से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
मार्ग पर पुलिस ने रुकवाए वाहन, चार घंटे नगर की बिजली भी रही गुल
उधर, गोदाम में आग लगने के दौरान पुलिस ने मार्ग पर यातायात रुकवा दिया। पुलिस ने दोनों ओर का ट्रैफिक रतुपुरा चौराहे और जसपुर मोड पर रोक दिया। वहीं स्थिति सामान्य होने पर ही पुलिस ने मार्ग पर यातायात सुचारू कराया। उधर, गोदाम में आग लगने के दौरान करीब चार घंटे तक नगर की बिजली आपूर्ति भी बंद रखी गई।
आसपास के घरों को कराया खाली
प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग ने आसपास के घरों को भी चपेट में ले लिया। जिसको लेकर पुलिस ने आसपास के घरों को खाली कराया। गोदाम के पास स्थित अशरफ अली, रिजवान, फरियाद और नसरुद्दीन के घर भी आग की चपेट में आने लगे। इस पर पुलिस ने घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उसमें रखे गैस सिलेंडर भी सावधानी से बाहर निकाले। वहीं आग से रिजवान के घर के शीशे चटक गए। फरियाद के भूसे में आग लग गई। उधर, फरियादी के पशुओं को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। वहीं नसरुद्दीन की घर के दीवार चटक गई। ऊपर रखे पानी के दो टैंकर भी जल गए। आग से प्रभावित घरों के लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
स्योहारा मार्ग पर गोदाम में आग लगने की सूचना पर एसडीएम अजय मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान को गोदाम की वैधता की जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि आबादी के बीच में बिना अनुमति के इस तरह से गोदाम स्थित होना नहीं चाहिए। इसकी एनओसी प्रशासन से लेना जरूरी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही गोदाम के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, पालिका के पूर्व सभासद राजेंद्र चंद्र पांडे ने भी प्रशासन से आबादी के बीच चल रहे अन्य गोदाम की भी जांच करने की मांग की है। वहीं देर रात तक ठाकुरद्वारा दमकल की टीम गोदाम में लगी आग को बुझाने में लगी हुई थी।