फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire breaks out in PAC canteen; two cylinders explode.

Moradabad News: पीएसी की कैंटीन में लगी आग, धमाके के साथ फटे दो सिलिंडर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in PAC canteen; two cylinders explode.
मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित 24वीं पीएसी में बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे कैंटीन में समोसे तलते समय अचानक आग लग गई। कैंटीन से सामान निकालते समय दो सिलिंडरों ने आग पकड़ ली। पीएसी जवानों ने दोनों सिलिंडर बाहर निकाल लिए लेकिन इसी बीच सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गए। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में 23वीं और 24वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित कैंटीनों का संचालन राजस्थान में रहने वाले नरेश कुमार शर्मा कर रहे हैं। दोनों कैंटीन में खाना, नाश्ता और अन्य सामान तैयार किया जाता है। कैंटीन में खाना और नाश्ता कारीगर तैयार करते हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे 24वीं वाहिनी पीएसी की कैंटीन में पीएसी जवान पहुंचे और उन्होंने समोसे की मांग की।
विज्ञापन

कारीगर ने समोसे तलने के लिए कढ़ाई में डाल दिए। इसी दौरान आग की लपटें उठी और कढ़ाई के आसपास टंगे सामान तक पहुंच गईं। जिससे आग लग गई। कारीगर और कैंटीन में मौजूद जवानों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। फिर उन्होंने सामान बाहर निकालने का प्रयास किया। दोनों गैस सिलिंडर भी बाहर निकाल लिए लेकिन उससे पहले ही सिलिंडरों ने भी आग पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही दोनों सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गए। आग लगने से कैंटीन में रखा फ्रीज, राशन और कैंटीन की लकड़ी छत भी जल गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि हमारी टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया और आग दूसरी जगह फैलने से रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed