फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire Breaks Out at Handicraft Factory: 70 Workers Escape to Safety; Factory Was Operating Without NOC

हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में धधकी आग: 70 मजदूरों ने भागकर बचाई जान, बिना एनओसी चल रही थी फैक्टरी

Tue, 15 Sep 2026 07:47 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 15 Sep 2026 07:47 PM IST
सार

चंदौसी रोड पर नूरपुर गांव के पास हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में आग लग गई। आग लगते ही फैक्टरी में काम कर रहे 70 मजदूर बाहर निकल गए। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Fire Breaks Out at Handicraft Factory: 70 Workers Escape to Safety; Factory Was Operating Without NOC
मुरादाबाद के नूरपुर में स्थित फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौसी रोड पर गांव नूरपुर के पास मंगलवार दोपहर हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर फैक्टरी में काम कर रहे करीब 70 मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। सभी मजदूर फैक्टरी से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में फैक्टरी में रखा हैंडीक्राफ्ट का सामान और अन्य सामग्री जलने से 50 लाख रुपये से अधिक की क्षति होने का अनुमान है।
विज्ञापन


आग लगने की घटना के बाद फैक्टरी के संचालन को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सीएफओ के अनुसार फैक्टरी के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं थी। इसके बावजूद फैक्टरी का संचालन किया जा रहा था। सीएफओ ने बताया कि मामले में फैक्टरी मालिक को नोटिस भेजा जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed