फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fire break out in room due to spark of cigarette youth died due to suffocation

मुकीम की गलत लत पड़ी जान पर भारी: सिगरेट की चिंगारी से कमरे में लगी आग, धुएं से दम घुटने से युवक की मौत

Fri, 30 Dec 2022 09:58 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर (मुरादाबाद) Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 30 Dec 2022 09:58 PM IST
सार

अगवानपुर चौकी से पुलिस कर्मी घर पहुंच गए। उन्होंने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजनों समेत मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस ने उन लोगों को समझाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन
fire break out in room due to spark of cigarette youth died due to suffocation
मुकीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में सिगरेट की चिंगारी से कमरे में आग लग गई। परिजन और आस पड़ोस के लोगों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में सो रहे 30 वर्षीय मुकीम को बाहर निकाला और निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि धुएं में दम तोड़ने से युवक की मौत हुई है।

विज्ञापन

अगवानपुर के मोहल्ला ततारपुर पजाया निवासी मोहम्मद मुकीम (30) पुत्र खलील मजदूर था। परिवार में पत्नी अजीम और बेटा कमरूल (6) व बेटी राजिया (4) है। भाई तंजीम के मुताबिक गनीनगर में नानी के यहां कार्यक्रम था। मां रुखसाना, पिता खलील और मुकीम का परिवार कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए गया था। मुकीम घर में अकेला था। बृहस्पतिवार की रात मुकीम अपने कमरे में सो रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह मुकीम नहीं उठा तो ससुराल से साले की पत्नी समशीना उसको जगाने पहुंची। महिला ने दरवाजे झिरियों से झांककर देखा तो कमरे में धुआं उठ रहा है। इससे महिला घबरा गई। उसने इस बारे की जानकारी तंजीम को दी। उसने दरवाजा तोड़ दिया और कमरे में देखा तो धुआं फैल रहा था और आग सुलग रही है। उन लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया।  

विज्ञापन

इसके बाद युवक को जगाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिजन एंबुलेंस के जरिए युवक को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं आग के लगने से लिहाफ,गद्दे, कुर्सी, मेज समेत घर का सारा समान जल चुका था। सिगरेट वहीं पड़ी थी। 

अगवानपुर चौकी से पुलिस कर्मी घर पहुंच गए। उन्होंने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजनों समेत मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस ने उन लोगों को समझाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed