फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fire break out at rampur tilak colony

रामपुरः मैंथा तेल के गोदाम में लगी भयंकर आग, आसपास के 20-25 घर आए चपेट में

Mon, 29 Jun 2020 02:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 29 Jun 2020 02:59 AM IST
विज्ञापन
fire break out at rampur tilak colony
तिलक कॉलोनी में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala

जिला अस्पताल के निकट स्थित तिलक कॉलोनी के एक घर में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। घर में मैंथा तेल और केमिकल का गोदाम था। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मैंथा तेल और केमिकल के ड्रम फटने लगे। आसपास के घरों में आग फैलने लगी। 

विज्ञापन


करीब 20-25 घर चपेट में आ गए। भीषण आग को देखते हुए जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड खाली करा लिया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन आग को काबू नहीं किया जा सका। 
विज्ञापन


आग को नियंत्रित करने के लिए फॉम और मिट्टी-रेत का भी इस्तेमाल किया गया, लेकिन इसका बहुत ज्यादा असर नहीं हुआ। इसके बाद बरेली, मुरादाबाद सहित आसपास के जनपदों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगाई गई। गौरतलब है कि तिलक कॉलोनी एक रिहायशी इलाका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से गोदाम के आसपास के घरों की दीवार और छत चटकने लगीं। आनन-फानन में आसपास के सभी घरों को खाली करा लिया गया। कई घरों में जानवर पालने का काम भी होता है। जानवरों को वहां से निकालकर जिला अस्पताल के प्रांगण में ले जाया गया। 


देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पूरी कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था। एएसपी, एसडीएम, सीओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस और अधिकारी मौके पर तैनात रहे। एसपी शगुन ने बताया कि आग से किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed