{"_id":"6384d00bafdfd563d82dfa03","slug":"fire-arrested-for-bike-stunting-in-moradabad-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: बाजार में बाइक से की स्टंटबाजी, पांच युवक गिरफ्तार, बाइक का साढ़े छह हजार रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: बाजार में बाइक से की स्टंटबाजी, पांच युवक गिरफ्तार, बाइक का साढ़े छह हजार रुपये का चालान
Mon, 28 Nov 2022 08:43 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 28 Nov 2022 08:43 PM IST
सार
एक व्यक्ति ने रविवार को एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें पांच युवक एक बाइक से स्टंटबाजी करते देख रहे हैं। ट्वीट में मुरादाबाद पुलिस को भी टैग किया गया था। वीडियो व्हाट्सएप ग्रुपों में भी वायरल हुआ था। कोतवाली पुलिस ने वीडियो की जांच की।
विज्ञापन
स्टंट करने वाले पांचों आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र में बाजार में बाइक से स्टंटबाजी करना पांच युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के जरिये स्टंटबाजों को पकड़ लिया। पांचों युवक गलशहीद के असालतपुरा निवासी हैं। पुलिस ने बाइक का साढ़े छह हजार रुपये का चालान करने के बाद सीज कर दी है।
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने रविवार को एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें पांच युवक एक बाइक से स्टंटबाजी करते देख रहे हैं। ट्वीट में मुरादाबाद पुलिस को भी टैग किया गया था। वीडियो व्हाट्सएप ग्रुपों में भी वायरल हुआ था। कोतवाली पुलिस ने वीडियो की जांच की। इसके बाद पुलिस ने पांचों युवकों को पकड़ लिया। इसके अलावा वो बाइक भी बरामद कर ली, जिससे स्टंटबाजी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में गलशहीद के असालतपुरा निवासी शमीम दादा, इरशाद, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद वसीम और मोहम्मद आरिफ हैं। कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कि शमीम बाइक चला रहा था, जबकि चार उसके पीछे बैठे थे। बाइक का 6,500 रुपये का चालान किया गया है। सोमवार दोपहर बाद पांचों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पांचों को पचास-पचास हजार रुपये के दो-दो जमानती और पचास हजार रुपये बंधपत्र कोर्ट में दाखिल करने के बाद जमानत मिल गई।