फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir on two persons

सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करने वाले फूफा और पूर्व राशन डीलर पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:18 AM IST
सार

पिता ने दोनों पर झूठा केस दर्ज कराने और बेटी का वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। भोजपुर के गांव निवासी एक ग्रामीण ने बृहस्पतिवार को भोजपुर थाने में अपने बहनोई पूर्व राशन डीलर व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके बाद मेरी गैरमौजूदगी में बहनोई घर आया और पूर्व राशन डीलर व अन्य लोगों के साथ मिलकर मुझे और मेरी पत्नी को मानसिक रूप से कमजोर बताकर भोजपुर थाने में पांच युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करा दिया था।

विज्ञापन
fir on two persons

विस्तार

मुरादाबाद। भोजपुर थाने में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित युवती को निर्वस्त्र सड़क पर दौड़ाने के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर फूफा और पूर्व राशन डीलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पिता ने दोनों पर झूठा केस दर्ज कराने और बेटी का वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भोजपुर के गांव निवासी एक ग्रामीण ने बृहस्पतिवार को भोजपुर थाने में अपने बहनोई पूर्व राशन डीलर व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें वादी ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बेटी एक सितंबर की शाम सात बजे मेला देखने गई थी। हम उसकी तलाश करते हुए पहुंचे तो वह निर्वस्त्र हालत में मिली थी। उसे हम घर लेकर आ गए थे। इसके बाद मेरी गैरमौजूदगी में बहनोई घर आया और पूर्व राशन डीलर व अन्य लोगों के साथ मिलकर मुझे और मेरी पत्नी को मानसिक रूप से कमजोर बताकर भोजपुर थाने में पांच युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करा दिया था। इसके बाद आरोपियों ने बेटी का निर्वस्त्र हालत का वीडियो वायरल कर दिया था। जिससे मेरे परिवार की बहुत बदनामी हुई है। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 500, 509 और आईटी 67 के तहत दर्ज किया गया है। तथ्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed