फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir on four persons

अदालत के आदेश पर पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
fir on four persons
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलि ने कोर्ट के आदेश पर ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के अगवानपुर निवासी अंतरेश देवी ने केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी रेखा की शादी 27 दिसंबर 2020 को मझोला थानाक्षेत्र के खुशहालपुर अलकनंदा कालोनी निवासी अमित कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अमित कुमार, ससुर करन सिंह, सास सुधा देवी और देवर शुभम कम दहेज के लिए रेखा का उत्पीड़न करने लगे थे। उसने अपनी बेटी को मनोचिकित्सक को दिखाया, तब पता चला कि रेखा का ससुराल में उत्पीड़न किया जा रहा है। बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन पति एक बार भी उसे देखने तक नहीं आया। आरोप है कि ससुराल वालों के उत्पीड़न से रेखा की 10 दिसंबर 2021 को मौत हो गई थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed