फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir on doctor in dowery act

दहेज उत्पीड़न में फंसा डॉक्टर का परिवार, केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
fir on doctor in dowery act
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में डॉक्टर और उसके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। डॉक्टर की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी डॉ. फरहीन सईद ने केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि 30 अक्तूबर 2013 को उसकी शादी प्रतापगढ़ के मोहल्ला पल्टन विहार निवासी डॉ. शम्सुददोहा शमशेर के साथ हुई थी। डॉ. फरहीन का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति, सास अंदलीब, ससुर डॉ. शमशेर अली, जेठ बदरदुजा शमशेर, ननद कुमारी मलिका और गुड़िया ने दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि उसका उत्पीड़न किया गया। ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर वह अपने मायके आ गई थी। महिला ने बताया कि वह अपनी ढाई साल की बेटी को लेकर 16 नवंबर 2021 को अपने पिता और ताऊ के साथ ससुराल गई थी। आरोप है कि जेठ और ससुर ने उन्हें देखकर दरवाजा बंद कर लिया। पिता और ताऊ के साथ भी अभद्रता की गई, तब वह होटल में रुकी थी। अगले दिन फिर से ससुराल गई, तो पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद वह मुरादाबाद लौट आई थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed