फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir on 16 persons

युवती के बिना मर्जी शादी कराई तो युवती ने दर्ज कराई 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
fir on 16 persons
पाकबड़ा। मर्जी के खिलाफ विवाह कराए जाने से नाराज एक युवती ने पति समेत अपने परिवार के 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती ने पति पर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती शनिवार को थाने पहुंची। उसने बताया कि वह बालिग है और अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी। परिजनों ने जबरन उसका विवाह मझोला थाना क्षेत्र के फाजलपुर निवासी एक युवक से तय कर दिया। सात मई को बरात आई तब भी उसने पुलिस को बुला लिया था। आरोप लगाया कि पुलिस के जाने के बाद परिजनों ने युवक से उसकी शादी करा दी थी। आरोप लगाया कि विदा कर ससुराल पहुंची तो पति ने उसे नशील पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती घर लौट आई। वह कहीं भाग न जाए इसलिए परिजनों ने उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया। पांच जून को पति उसे लेने आया था। ससुराल जाते समय पेट्रोल भरवाने के लिए पति ने एक पंप पर गाड़ी रोकी तो युवती उतर कर भाग निकली। उसकी तहरीर पर पुलिस ने पति समेत मायके और ससुराल पक्ष के 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed