फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir lodge against young in rape case

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
fir lodge against young in rape case
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अमरोहा निवासी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पांच लाख रुपये की डिमांड की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवती ने अमरोहा के धनौरा थानाक्षेत्र मोहल्ला गांधी नगर निवासी पंकज सैनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि दो साल पहले मिस्ड कॉल के जरिये आरोपी से उसकी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया और एक दिन अमरोहा में मिलने के लिए बुला लिया था। आरोप है कि युवक उसे होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया था। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने पांच लाख रुपये की डिमांड रख दी। युवती और उसके परिवार ने पांच लाख रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक ने किसी दूसरी युवती से शादी कर ली। पंद्रह दिन बाद आरोपी ने फिर से कॉल की और पांच लाख रुपये मांग की। रुपये न देने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed