फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR against village pradhan and six other in firing on advocate

अधिवक्ता को गोली मारने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
FIR against village pradhan and six other in firing on advocate
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में गुरुवार रात अधिवक्ता मोहम्मद उवैद को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने रसूलपुर हमीर गांव की प्रधान के पति समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी है। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई। उधर अधिवक्ता को हालत गंभीर होने पर मेरठ से भी दिल्ली रेफर कर दिया गया है। अधिवक्ता को गर्दन और पीठ में गोली लगीं हैं।
विज्ञापन

मैनाठेर थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी अधिवक्ता मोहम्मद उवैद मुरादाबाद कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। गुरुवार शाम वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में डींगरपुर बाईपास पर हमलावरों ने अधिवक्ता पर फायरिंग कर दी थी। गर्दन और पीठ में गोली लगने से उवैद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन गुरुवार रात को ही उन्हें मेरठ लेकर गए थे। हालत गंभीर होने पर मोहम्मद उवैद को मेरठ से भी दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। अधिवक्ता के मामा मोहम्मद उस्मान निवासी डींगरपुर थाना मैनाठेर की तहरीर पर पुलिस ने रसूलपुर हमीर की ग्राम प्रधान के पति मोहम्मद जुबैर, उसके भाई फि रोज और हनीफ , अल्ताफ , हामिद, भूरे, जीशान और अरशद के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश में टीमें जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed