फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR against Pradhan, contractor for cutting more trees than auctioned, accountant suspended

Moradabad News: नीलामी से अधिक पेड़ कटवाने में प्रधान, ठेकेदार पर प्राथमिकी, लेखपाल निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
FIR against Pradhan, contractor for cutting more trees than auctioned, accountant suspended
कांठ। ग्राम समाज की भूमि में खड़े नीलाम किए गए पेड़ों से अधिक पेड़ कटवाने के मामले में ग्राम प्रधान मोहम्मद साजिद नीलामी ठेकेदार पंकज कुमार निवासी जहांगीरपुर तहसील ठाकुरद्वारा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस पूरे प्रकरण में लेखपाल की भी भूमिका संदिग्ध होने पर एसडीएम ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


कांठ तहसील क्षेत्र के गांव मौहड़ी हजरतपुर-खूंटखेड़ा में ग्राम पंचायत की भूमि में खड़े कुछ पेड़ आंधी-तूफान के दौरान गिर गए थे। जिस पर प्रक्रिया पूरी करने के बाद एसडीएम के आदेश पर 15 दिसंबर को 11 पेड़ों की विधिवत नीलामी की गई थी। इसके बाद संबंधित ठेकेदार ने पेड़ों को कटवाने का काम शुरू किया था।
विज्ञापन

रविवार को मौहड़ी हजरतपुर-खूंटखेड़ा के लोकेंद्र सिंह, रामनिवास सिंह, उदयराज सिंह, सोनू, संजीव कुमार, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार, राहुल आदि ग्रामीणों ने अधिकारियों को पत्र देकर शिकायत की थी कि ठेकेदार ने ग्राम प्रधान से सांठगांठ कर नीलामी के निर्धारित 11 पेड़ों से अधिक पेड़ काट लिए हैं। ग्रामीणों ने इसे लेकर हंगामा करते हुए नाराजगी भी जताई थी और बाग में पहुंचकर पेड़ों के कटान का कार्य रुकवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पेड़ों को काटकर लकड़ी ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी रोक लिया था और ग्राम प्रधान मौके से भाग गया था। इधर नीलामी में निर्धारित पेड़ों से अधिक पेड़ काटने की शिकायत पर क्षेत्रीय लेखपाल अली हुसैन और डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। ग्रामीणों द्वारा मौके पर रोकी गई पेड़ों की लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।


सोमवार को इस मामले में डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट दी। जिसमें उन्होंने मौके पर पांच आम, पांच शीशम और पांच जामुन के पेड़ कटे होने का जिक्र किया। नीलामी के निर्धारित 11 पेड़ों से चार पेड़ अधिक कटवाने के आरोप में एसडीएम के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल अली हुसैन ने मौहड़ी हजरतपुर-खूंटखेड़ा के प्रधान मोहम्मद साजिद और नीलामी ठेकेदार पंकज कुमार निवासी जहांगीरपुर तहसील ठाकुरद्वारा के खिलाफ कांठ थाने में तहरीर दी।
एसएचओ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि तहसील के आधार पर प्रधान और ठेकेदार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इधर इस प्रकरण में क्षेत्रीय लेखपाल अली हुसैन की भी भूमिका संदिग्ध होने पर एसडीएम ने उसे निलंबित कर दिया है।




-----------------------

ग्राम समाज की भूमि में नीलाम किए गए पेड़ों से अधिक पेड़ कटवाने का मामला संज्ञान में आने पर गहनता से जांच कराई थी। जिसमें शिकायत सही पाई जाने पर क्षेत्रीय लेखपाल की ओर से ग्राम प्रधान और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। भूमिका संदिग्ध होने पर संबंधित लेखपाल को भी निलंबित कर दिया गया है।
-संत दास पंवार, एसडीएम, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed