फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir against four persons in fraud

तीस करोड़ की धोखाधड़ी में चार के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
fir against four persons in fraud
मुरादाबाद। नई दिल्ली निवासी एवं सूर्यांश ग्रुप की डायरेक्टर ने कटघर थाने में गाजियाबाद निवासी चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। डायरेक्टर का आरोप है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी कर कटघर क्षेत्र में स्थित सूर्यांश ग्रुप की करीब तीस करोड़ रुपये की कीमत की जमीन बेच दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सूर्यांश ग्रुप की डायरेक्टर ने शुक्रवार को दिल्ली से एक वीडियो जारी कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

नई दिल्ली के पंचशील एनक्लेव निवासी अंजलि भारद्वाज ने नौ जुलाई को कटघर थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि वह सूर्यांश ग्रुप की डायरेक्टर हैं। कटघर क्षेत्र में उनकी कंपनी की काफी जमीन है। उन्होंने कटघर थाने में गाजियाबाद के राजनगर निवासी संजय कुमार मित्तल, परितोष मित्तल, बीना मित्तल और नई दिल्ली के माल रोड अपार्टमेंट निवासी भगतराज शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज बनाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। अंजलि ने आरोपियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में अंजलि ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि संजय मित्तल ने कंपनी में अपनी शेयर होल्डिंग दिखा कर करोड़ों रुपये कीमत की जमीन बेच दी। अंजलि भारद्वाज ने बताया की उन्होंने 100 एकड़ से अधिक की जमीन में अपने बेटे सूर्यांश के नाम से एक टाउनशिप बनाई है। जिसमें स्कूल कॉलेज हॉस्पिटल सभी हैं। अंजलि भारद्वाज ने बताया कि संजय कुमार मित्तल, पारितोष मित्तल, बीना मित्तल और भगत राज शर्मा ने अपने ग्रुप व अन्य लोगों साथ मिलकर उनकी कंपनी की तीस करोड़ रुपये की कीमत की जमीन बेच दी है। आरोपियों से उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed