फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir against five persons

डर के चलते युवक ने की थी आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:51 AM IST
सार

युवक की आत्महत्या के मामले में मझोला पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बलवा और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।परिजनों का दावा है कि हरीश ने बुजुर्ग से माफी मांग ली थी।भाई आशीष ने बताया कि रात में हरीश घर आया और करीब 11 बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया।

विज्ञापन
fir against five persons

विस्तार

मुरादाबाद। युवक की आत्महत्या के मामले में मझोला पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बलवा और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि गांव के कुछ दबंग उसे मारने के लिए पीछा कर रहे थे। इसी डर के चलते युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

लाइनपार रामेश्वर कालोनी निवासी हरीश चौहान एक्सपोर्ट की फर्म में काम करता था। बुधवार दोपहर उसे हाथ से छूटा पत्थर मोहल्ले में ही रहने वाले एक बुजुर्ग को लग गया। परिजनों का दावा है कि हरीश ने बुजुर्ग से माफी मांग ली थी। इसके बावजूद वृद्ध के परिवार और मोहल्ले के 20-30 लोग एकत्रित होकर हरीश के घर पहुंच गए। वे हरीश को पीटना चाहते थे। हरीश नहीं मिला तो गांव के लोगों ने उसके पिता भाई और मां के साथ गाली गलौज के बाद मारपीट की। भाई आशीष ने बताया कि रात में हरीश घर आया और करीब 11 बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। वह काफी डरा हुआ था। सुबह परिजन जब उसके कमरे में गए तो युवक फंदे से लटका था। घटना के बाद से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया। इस मामले में एसपी सिटी के आदेश पर मझोला पुलिस ने सोनू, मुन्ना लाल, महेंद्र, राजेंद्र और बंटी सहित पांच लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506, 306 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed