{"_id":"687ea5afc1caaa049c03078b","slug":"fir-against-five-for-ploughing-standing-crop-in-field-and-assault-kanth-news-c-277-1-smbd1007-109511-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खेत में खड़ी फसल जोतने और मारपीट में पांच पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खेत में खड़ी फसल जोतने और मारपीट में पांच पर एफआईआर
Tue, 22 Jul 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
कांठ। भूमि की पैमाइश के दौरान हिदायत देने के बाद भी एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की खड़ी गन्ने व धान की फसल जोतने और विरोध पर मारपीट कर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के बाद पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कांठ के मधपुरी इनायतपुरी के दो पक्षों में पिछले काफी दिन से भूमि विवाद चला रहा है। 11 जुलाई को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच पैमाइश कर गोविंदा पक्ष की निशानदेही कर दी थी। साथ ही टीम ने इस भूमि में खड़ी फसल कटने के बाद ही अगली प्रक्रिया अपनाने की हिदायत भी की थी लेकिन उसी दिन दूसरे पक्ष की वीरवती, महेंद्री आदि ने आरोप है लगाया था कि टीम के जाने के बाद ही गोविंदा पक्ष के लोगों ने निशानदेही से भी कई बीघा ज्यादा उनकी गन्ने व धान की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट और अभद्रता करते हुए धमकी भी दी थी। पीड़ितों ने थाने आकर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन कोई नहीं हुई थी।
जिस पर 19 जुलाई शनिवार को पीड़ित पक्ष ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी, जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को इस मामले में पुलिस ने गोविंदा, चंद्रसैन, सोमवीर, राधेश और ओमपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
जिस पर 19 जुलाई शनिवार को पीड़ित पक्ष ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी, जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को इस मामले में पुलिस ने गोविंदा, चंद्रसैन, सोमवीर, राधेश और ओमपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन