फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR against father and son

गैर इरादतन हत्या में पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
FIR against father and son
मुरादाबाद। बेटी की शिकायत पर दामाद की पिटाई करने वाले ससुर और उसके बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी पता चला कि युवक के शरीर पर चोटों के कई निशान थे। हालांकि की मौत की वजह साफ नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

डिडौरी गांव निवासी विपिन कुमार (30) की शादी चार साल पहले पीएसी नया गांव निवासी अमर सिंह की बेटी मनीषा के साथ हुई थी। तीन दिन पहले विपिन और उसकी पत्नी मनीष के बीच झगड़ा हो गया था। इसकी जानकारी मिलने पर मनीष के पिता अमर सिंह और भाई सोनू डिडौरी गांव पहुंच गए थे। उन्होंने विपिन की पिटाई की थी। इसके बाद अमर सिंह अपनी बेटी मनीषा को अपने साथ ले गया था। सोमवार शाम विपिन भी मनीषा के मायके पहुंच गया था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह चार बजे विपिन ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को बताया था कि मनीषा के मायके में उसके साथ फिर से मारपीट की गई थी। इसके बाद विपिन अपने कमरे में चला गया था। मंगलवार शाम परिजनों ने उसे घर में मृत पाया था। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और परिजनों से मामले की जानकारी ली थी। युवक के शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया था। मझोला थाना प्रभारी आईपीएस आकाश पटेल ने बताया कि अमर सिंह और उसके बेटे सोनू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। जिससे पता चला कि युवक के शरीर पर चोटों के कई निशान थे। विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed