{"_id":"5f9338618ebc3e9bb5430926","slug":"fighting-in-homegaurds-video-viral-city-news-mbd367138680","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : थाने में कुर्सी पर बैठने को लेकर होमगार्डों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : थाने में कुर्सी पर बैठने को लेकर होमगार्डों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
Sat, 24 Oct 2020 03:07 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : iStock
मुगलपुरा थाने में गुरुवार रात दो होमगार्ड को बीच मारपीट हो गई। दोनों के बीच कुर्सी पर बैठने को लेकर पहले कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिससे थाने में अफरातफरी मच गई। महिला सिपाही ने किसी तरह दोनों को समझाकर शांत किया। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।
विज्ञापन
मामला गुरुवार रात का बताया जा रहा है। होमगार्ड रूप सिंह और राजवीर सिंह की ड्यूटी थी। कुर्सी पर बैठने को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों में मारपीट होता देख ड्यूटी पर तैनात एक महिला सिपाही दौड़ी और उसने किसी तरह दोनों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
इस मारपीट को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। क्षेत्र में गश्त करने के बाद थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह थाने पहुंचे तो उन्हें इस मारपीट की जानकारी हो सकी। उस वक्त को मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो अफसरों को इसकी जानकारी हो गई। मुगलपुरा प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिला कमांडेंट होमगार्ड को पत्र भिजवा दिया गया है। दोनों जवानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इनके अलावा उच्च अफसरों को भी घटना को अवगत करा दिया गया है।