फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fighting for the respect of every woman

हर महिला के सम्मान के लिए लड़ रही हूं : जयाप्रदा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Fighting for the respect of every woman
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद की लघु वाद न्यायाधीश की अदालत में पेश होने के बाद अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा ने कहा कि ये मेरी अकेली की लड़ाई नहीं है। मैं देश की हर महिला के सम्मान के लिए लड़ रही हूं। उन्होंने कहा कि सपा सांसद डॉ. एसटी हसन और इनके अन्य साथियों की सोच महिलाओं के प्रति अच्छी नहीं है। मैं भारत की बेटी हूं और देश की अन्य महिलाओं के लिए हमेशा संघर्ष करुंगी। मेरे ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी छोटी सोच रखने वाले नेताओं की मानसिकता को प्रकट करती है। इन लोगों ने न केवल मेरे ऊपर अभद्र टिप्पणी की है बल्कि देश की अन्य बहन बेटियों पर भी इनके विचार सामने आए हैं। मैं अदालत का सम्मान करती हूं और न्यायपालिका पर मुझे पूरा विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा।


सीएए पर बोलीं, किसी की नागरिकता छीनने का नहीं है प्रावधान

मुरादाबाद। रामपुर की पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा ने सीए पर कहा कि देश में सीएए कानून लागू किया गया है। लेकिन कुछ लोग इसे लेकर जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। इस अधिनियम में देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता समाप्त नहीं हो सकती। यह मात्र उन लोगों के लिए है, जो हमारे पड़ोसी देश में सताए गए थे और अपनी रक्षा के लिए भारत की शरण में आए हैं। हमारे देश की परंपरा रही है कि जो शरण में आता है उसकी रक्षा करना हम अपना सौभाग्य समझते हैं लेकिन कुछ लोग तुष्टीकरण की नीति के कारण इसका विरोध करते हुए लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन


तबीयत खराब होने के कारण नहीं आ सकी थी कोर्ट

अभिनेत्री जयाप्रदा ने कहा कि तबीयत खराब होने के कारण मुकदमे में हाजिर नहीं हो पाई थी। इस कारण अदालत से मेरे खिलाफ वारंट जारी हुआ था। अब अदालत में आई हूं। मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है। जो महिलाओं के ऊपर अभद्र टिप्पणी करते हैं। उन्हें सजा जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी जहां से कहेगी वहां से लडूंगी चुनाव

मुरादाबाद। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता जहां से भी चुनाव लड़ने के लिए कहेंगे मैं वहां से ही चुनाव लडूंगी। जनता मेरे और पार्टी के साथ है। नारी शक्ति कभी किसी मैदान को छोड़ कर नहीं जाती है। वह मैदान चुनाव का हो या कानूनी लड़ाई का हो। महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला चाहे वह किसी भी धर्म या जाति की क्यों न हो। जिस प्रकार समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान सजा भुगत रहे हैं। उसी प्रकार महिलाओं को उल्टा सीधा बोलने वालों का हश्र होगा। महिला को सभ्य समाज में पूजा जाता है न कि उसका अपमान किया जाता है।




गरीबों की जमीन छीनने की सजा भुगत रहे आजम खां
मुरादाबाद। अभिनेत्री जयाप्रदा ने कहा आजम खां ने गरीबों की जमीन छीनकर अन्याय किया है। उसकी सजा उन्हें मिल रही है। रामपुर की जनता को आजम के जुल्मों से आजादी मिली है। ये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रहते संभव हो पाया है। रामपुर की जनता ने मुझे भी बहुत प्यार दिया। आज रामपुर विकास के पथ आगे बढ़ रहा है। जिसे देखकर बहुत खुशी होती है। वह मेरे भाई हैं। उन्होंने मेरी लाज बचाई। प्रदेश की सभी माता-बहनों को आज अपनी सुरक्षा का अहसास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आज पूरी दुनिया भारत की ताकत का अहसास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed