{"_id":"620416f13f5e4b546e1c3163","slug":"fight-for-your-honor-instead-of-laying-the-door-owaisi-thakurdwara-news-mbd418443750","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरी बिछाने की बजाए अपने सम्मान के लिए लड़ेंः औवेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरी बिछाने की बजाए अपने सम्मान के लिए लड़ेंः औवेसी
विज्ञापन
भोजपुर के पीपलसाना गांव में सभा को संबोधित करते एआईएमआईएम अध्यक्ष बैरिस्टर असद उद्दीन ओवैसी।
- फोटो : THAKURDWARA
भोजपुर। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदउद्दीन औवेसी ने कहा कि लोग हमारी पार्टी को वोट दें, सांपों को नहीं दें। बीजेपी को आप लोग हरा सकते हैं, हम नहीं हरा सकते। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस चुनाव के समय आपकी बात करते हैं, जीतने के बाद आपको को कोई अहमियत नहीं देता। मोदी व योगी के नाम से डरा कर आपका वोट ले लेते हैं। एनआरसी, सीएए व यूएपीए कानून के खिलाफ में सपा, बसपा व कांग्रेस पार्टी बोली, बोला तो मैं बोला।
बुधवार को असदउद्दीन औवेसी पीपलसाना स्थित मोहम्मद रिजवानुल हक इंटर कालेज के मैदान पर सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुरादाबाद-काशीपुर मार्ग पर गहरे-गहरे गड्ढों का जिक्र किया और इतना डर तो जब भी नहीं लग जब मुझ पर गोली चली, जितना यहां आने पर लगा। उन्होंने भोजपुर को तहसील बनाने की बात कही। साथ ही नौजवानों से कहा कि हमारी पार्टी में आकर नेतृत्व करो। हमारा मकसद आपकी सफों में से नेता बनाने का है। इसके अलावा उन्होंने का कि हमारी सरकार आई तो बाबू सिंह कुशवाह को ढाई वर्ष मुख्यमंत्री बनाएंगे। साथ ही तीन डिप्टी सीएम होंगे। इस मौके पर मोहिद फरगानी, माजिद हुसैन, अब्दुल गफ्फार, सलमान पाशा, डा सलीम बेग, डा. इरफान उल्लाह, डा. सलमान उल्लाह, हाफिज उसमान, फहीम जिन्ना, तजम्मुल हसन, जहीर हसन, साजिद सैफी, अब्दुल रहमान अंसारी, हाजी जाकिर, नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
बिलारी। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सपा हमें दरी बिछाने वाला समझती है जबकि हमें अपने सम्मान के लिए लड़ने की जरूरत है। भाजपा को रोकना सपा और बसपा की भी जिम्मेदारी है। हिजाब और बुरका पहनना महिलाओं का संवैधानिक अधिकार है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार दोपहर नगर में सरकारी अस्पताल के निकट मैदान में बिलारी सीट से अपनी पार्टी के प्रत्याशी खालिद जमां के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं मोहम्मद आजम खां का बहुत सम्मान करता हूं लेकिन सपा में अल्पसंख्यकों की कद्र नहीं है। सपा केवल अल्पसंख्यकों को दरी बिछाने वाला समझती है जबकि हमें इज्जत और सम्मान की लड़ाई लड़नी है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा कहती है कि एआईएमआईएम को वोट देने से भाजपा को लाभ मिलेगा जबकि भाजपा को रोकने की जिम्मेेदारी सपा और बसपा की भी है। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम का मकसद समाज को उसका अधिकार और हौंसला दिलाना है।
असदुद्दीन ओवैसी ने अल्पसंख्यकों में जोश भरते हुए कहा कि तुम योगी, मोदी और अखिलेश से नहीं बल्कि अल्लाह तआला से डरो। तेलंगाना में उनकी पार्टी के केवल सात विधायक हैं उसके बावजूद अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं वहां चलाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में भी आबादी के हिसाब से पर्याप्त भागीदारी की जरूरत है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बढ़ती महंगाई आदि मुद्दों पर विफल बताया। भाजपा सरकार को किसान और मजदूर विरोधी बताया।
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर्नाटक के एक कॉलेज में छात्रा द्वारा हिजाब पहनने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हिजाब और बुरका पहनना महिलाओं का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने इस मुद्दे पर पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कहा कि पाक को भारत के मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। मलाला पर हमला पाक में ही हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि 14 फरवरी को मतदान के लिए महिलाएं हिजाब पहनकर जाएं।
श्री ओवैसी ने बिलारी क्षेत्र के स्थानीय मुद्दे जैसे बुनकर कारोबार, डिग्री कालेज न होना आदि को लेकर यहां के जनप्रतिनिधियों पर जनता की उपेक्षा का आरोप लगाया। जनसभा की अध्यक्षता हाजी अब्दुल वाजिद सहसपुर और संचालन डा0 यासीन सैफी ने किया। जनसभा में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, प्रदेश महासचिव वाजिद हुसैन अंसारी, पार्टी प्रत्याशी खालिद जमा खां, शमशाद हुसैन अंसारी, कासिद हुसैन पाशा, हाजी अब्दुल माजिद, हाजी अब्दुल शकूर, नाजिया फातमा, मोहम्मद रेहान, ताहिर हुसैन आदि ने विचार रखे। जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी।