फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fight between youths in Hindu College, young man's head was torn

हिंदू कालेज में युवकों के बीच हुई मारपीट, युवक का फटा सिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fight between youths in Hindu College, young man's head was torn
मुरादाबाद। हिंदू कालेज में सोमवार को दो गुट भिड़ गए। इसमें जमकर मारपीट हुई। बेल्ट से पिटाई करने पर एक युवक घायल हो गया। युवक ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि एबीवीपी के पदाधिकारियों ने घटना में शामिल होने से इन्कार किया है। प्राचार्य डॉ. सत्यव्रत सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के युवक कालेज के विद्यार्थी नहीं हैं। कई दिन बाद कालेज खुलने की वजह से विद्यार्थियों की ज्यादा भीड़ थी। अनुशासन बनाए रखने के लिए कालेज में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को कालेज एक सप्ताह के अवकाश के बाद खुला था। बड़ी संख्या में विद्यार्थी कालेज में थे। दोपहर करीब एक बजे युवकों में मारपीट शुरू हो गई। गोविंद नगर निवासी पीड़ित हिमांशु यादव का कहना है कि वह अपने एक परिचित से मिलने के लिए कालेज आया था और बाइक से पुस्तकालय की ओर जा रहा था। तभी उसे करीब 20-25 युवकों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। हिमांशु ने आरोप लगाया कि पीटने वाले युवक एबीवीपी के कार्यकर्ता हैं और वह कालेज में किसी दूसरे छात्र संगठन को सक्रिय नहीं होने देना चाहते हैं। इसी सिलसिले में एक बार पहले मारपीट हुई थी। तभी से वह रंजिश मानते हैं।
विज्ञापन

खुद को जिला उपाध्यक्ष बताता है हिमांशु
हिमांशु खुद को समाजवादी पार्टी छात्र सभा का जिला उपाध्यक्ष बताता है। हिमांशु ने कहा कि वह जिला उपाध्यक्ष है और उसके चयन का लेटर पैड जिला अध्यक्ष के पास है। उसने सोशल मीडिया पर प्रोफाइल में भी इसी पद का उल्लेख किया है, जबकि जिला अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा असलम चौधरी ने युवक के जिला उपाध्यक्ष होने से इन्कार किया है। हिमांशु के सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ फोटो हैं। इसके अलावा कई वीडियो डंडा लिए हुए भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश की वजह से ही मैं दो महीने बाद कालेज गया था। बेल्ट से मारपीट में मेरा सिर फटा है। हालांकि अभी मैंने मामले की रिपार्ट दर्ज नहीं करवाई है। मैंने दोपहर में ही जिला अध्यक्ष छात्र सभा समाजवादी पार्टी को मामले की जानकारी दे दी थी।
हिमांशु यादव, गोविंद नगर
मारपीट के मामले से हमारा या संगठन के किसी पदाधिकारी का कोई मतलब नहीं है। युवक खुद अपराधियों जैसी हरकत करता है। किसी के साथ इसकी की रंजिश होगी, जिसमें यह हमारा नाम ले रहा है।

सचिन सिंह, प्रांत सहमंत्री, एबीवीपी
मुझे मामले की जानकारी नहीं है। युवक ने जिला उपाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है, लेकिन इसका अभी चयन नहीं हुआ है। वह पार्टी की बैठक या धरना में आता है। कालेज में सीसीटीवी फुटेज है। प्रकरण की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
असलम चौधरी, जिला अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed