फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fight between to communities in moradabad

मुरादाबाद के लालबाग में दो वर्गों में पथराव-फायरिंग, तनाव

Wed, 27 Jan 2016 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Wed, 27 Jan 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर शहर का लाल बाग इलाका पथराव-फायरिंग से दहल उठा। मामूली बात को लेकर दो संप्रदायों में टकराव हो गया। दोनों ओर से जबरदस्त पथराव हुआ और भीड़ ने छतों पर चढ़कर हवाई फायरिंग भी की। मिश्रित आबादी वाले इलाके में दो वर्गों के बीच पथराव और फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। जिसे जहां मौका लगा वहीं भागने लगा। आनन-फानन में बाजार बंद हो गए।
विज्ञापन




सूचना पर डीएम. एसएसपी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।  जिलेभर का फोर्स भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने मशक्कत के साथ हालात को काबू किया जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। घटना में पब्लिक का एक व्यक्ति और दो पुलिस कर्मी पत्थर लगने से घायल हुए हैं। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बवाल में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। देर रात बलवाइयों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन




मुगलपुरा थाना क्षेत्र में मोहल्ला लाल बाग काली मंदिर में रहने वाले भगवत का बेटा नंदी (14) मानसिक रूप से कमजोर है। रोजाना की तरह सोमवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे वह मोहल्ले में ही कल्लू घोसी के घर दूध लेने गया था। वहां किसी बात पर कल्लू के बेटे भूरा घोसी ने उसकी पिटाई कर दी। नंदी रोता हुआ घर पहुंचा तो उसके परिजन शिकायत लेकर कल्लू के घर आए। लेकिन यहां दोनों में कहासुनी के बाद नौबत मारपीट तक आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच कल्लू के परिजनों ने छत से पथराव शुरू कर दिया। भगवत पक्ष के लोगों ने भी पथराव शुरू कर दिया। थोड़ी देर में दोनों पक्षों के लोगों ने छत से पथराव और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बवाल की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पथराव फायरिंग कर रही भीड़ को काबू करने में करीब आधा घंटा लग गया।


इस बीच पथराव में एसओ गलशहीद का ड्राइवर सतेंद्र और चौकी इंचार्ज लाल बाग आरबी कौल व स्थानीय निवासी अमरीश पत्थर लगने से घायल हो गए। देर रात तक डीआईजी ओंकार सिंह, डीएम जुहैर बिन सगीर, एसएसपी नितिन तिवारी और एएसपी सुजाता सिंह समेत तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे थे।




स्थिति पूरी तरह सामान्य है। दो पक्षों के बीच का मामूली विवाद था। जिसमें पथराव और फायरिंग हुई। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने अफवाहें फैलाकर शहर को आग में झोंकने की साजिश रची। अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। ऐसे लोगों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
- ओंकार सिंह, डीआईजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed