फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fifty thousand looted from bike rider in Mundhapande

मूंढापांडे में बाइक सवार से पचास हजार की लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Fifty thousand looted from bike rider in Mundhapande
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक युवक से पचास हजार रुपये लूट लिए। घटना के समय पीड़ित जेवर गिरवी करने के बाद रुपये लेकर अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदामशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भगतपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी अरशद अली डॉक्टर के क्लीनिक में काम करते हैं। वह गांव में मेडिकल स्टोर खोलने की तैयारी कर रहे हैं। अरशद ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को अपने रामपुर में सराफ के यहां जेवर गिरवी रखने गया था। सोमवार दोपहर वह 50 हजार रुपये लेकर घर लौट रहा था। दोपहर करीब तीन बजे रामपुर दोराहे एकता कालोनी में अपने चाचा दिलशाद के घर खाना खाने रुक गया था। इसके बाद करनपुर गांव से होकर भगतपुर जा रहे थे। इसी दौरान करनपुर के पास बाइक सवार बदमाश आ गए और उन्होंने तमंचा दिखाकर 50 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed