{"_id":"683e00ead234038d350a5c82","slug":"fifth-grade-student-drowned-in-a-canal-body-found-four-days-later-kanth-news-c-277-1-smbd1007-108788-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नहर में डूबकर पांचवीं के छात्र की मौत, चार दिन बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नहर में डूबकर पांचवीं के छात्र की मौत, चार दिन बाद मिला शव
Tue, 03 Jun 2025 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
कांठ । परिजनों के साथ उत्तराखंड के कलियर शरीफ दरगाह पर गया कांठ नगर के मोहल्ला घोसीपुरा निवासी छात्र तनवीर (11) वहां नहर में नहाते समय डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई, चार दिन के बाद छात्र का शव नहर से बरामद हुआ है।
कांठ नगर के घोसीपुरा निवासी तसलीम अहमद की पत्नी आमना, बेटा तनवीर व अन्य परिजन 29 मई को उत्तराखंड स्थित कलियर शरीफ दरगाह पर गए थे। वहां नहर में तनवीर नहाते के लिए गया था, नहाते वक्त वह गहरे पानी में जाने से नहर में डूब गया था। वहां के पुलिस और प्रशासन ने तनवीर की काफी तलाश की, जिस पर चार दिन बाद रविवार की शाम नहर से तनवीर का शव बरामद हुआ था। जिस पर रुड़की प्रशासन ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को कांठ ले आए। शाम गमगीन माहौल में परिजनों ने तनवीर के शव को नगर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक कर दिया। बताया गया है कि तनवीर पांचवीं कक्षा का छात्र था। वह अपने तीन भाई बहन में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भाकियू अराजनैतिक के मंडल महासचिव जितेंद्र विश्नोई जीतू, तहसील अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इमरान सहित तमाम लोगों ने दुखी परिजनों को ढांढ्स बंधाया है।