{"_id":"6817d480c206954b8f0f401e","slug":"fierce-clash-over-the-price-of-green-chillies-father-and-son-injured-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-636512-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हरी मिर्च के भाव पर तीखी\nझड़प, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हरी मिर्च के भाव पर तीखी झड़प, पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन
मूंढापांडे। थाना क्षेत्र के खाईखेड़ा में रविवार को हरी मिर्च का भाव प्रति किलो पर एक रुपये बढ़ाने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पिटाई से प्रधान के प्रतिनिधि और उनके पिता घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार खाईखेड़ा में सब्जी की आढ़त लगती है। यहां से मिर्च दिल्ली, कोलकाता आदि शहरों के लिए भेजी जाती है। आढ़त पर क्षेत्र के किसान मिर्च बेचने आते हैं। प्रधान जाहिद हुसैन के प्रतिनिधि नाजिर हुसैन के छोटे भाई नादिस रजा भी मिर्च का कारोबार करते हैं। नादिस ने रविवार को गांव के रहने वाले नाजिम से 16 रुपये प्रति किलो के भाव से ऑर्डर तय किया, लेकिन बाद में नादिस 17 रुपये प्रति किलो से कम पर मिर्च देने को तैयार नहीं हुआ।
मिर्च के भाव पर दोनों में विवाद होने लगा। सूचना पर नादिस के पिता जाकिर और भाई प्रधान प्रतिनिधि नाजिर भी मौके पर पहुंच गए। नाजिम ने भी फोन कर परिजनों को बुला लिया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर फाजिल, नाजिम, नादिर एवं जाकिर ने डंडों से नाजिर की पिटाई कर दी। डंडा लगने से सिर फूट गया और दाएं हाथ में भी चोट आई है। संवाद