{"_id":"6b0b403446977d36a00a16dd","slug":"fewest-applications-for-name-inclusion-from-dehat-assembly-constituency-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-1047482-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नाम जोड़ने के लिए देहात विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नाम जोड़ने के लिए देहात विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम आवेदन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 (एसएसआर) के तहत शनिवार को जिले की 2672 बूथों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। जहां मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए 8327 फार्म-6 भरे गए। देहात विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम 825 आवेदन आए। जबकि कुंदरकी और ठाकुरद्वारा से सबसे ज्यादा आवेदन आए।
शनिवार को विशेष शिविर में बूथों पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सूची से नाम हटाने और संशोधन के लिए कुल 10770 आवेदन किए गए। इसके लिए फार्म-6, 7 और 8 भरे गए। इसमें नाम जोड़ने के लिए सबसे ज्यादा 8327 फार्म-6 भरे गए गए। इसमें मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र सबसे पीछे रहा। यहां 825 आवेदन आए। जबकि ठाकुरद्वारा और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक आवेदन मिले। दोनों क्षेत्रों से 1686-1686 आवेदन आए। जबकि कांठ से नाम जोड़ने के लिए 1138, मुरादाबाद नगर से 1614, बिलारी से 1378 आवेदन भरे गए। एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में 8327 फार्म-6, 792 फार्म-7 और 1642 फार्म-8 के आवेदन मिले हैं।
000
डीएम ने बूथों का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत विशेष अभियान दिवस पर डीएम अनुनय झा ने शनिवार को आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल और ग्रीन मिडोज स्कूल के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित बूथों पर पहुंचकर एसएसआर की प्रगति का जायजा लिया। मतदाताओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय सत्यापन किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान डीएम ने बीएलओ से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम विलोपन और मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन से संबंधित प्राप्त आवेदनों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को भी विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है।