फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Female students displayed their prowess at the cluster-level sports competition.

Moradabad News: संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Female students displayed their prowess at the cluster-level sports competition.
कांठ। बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज कांठ के तत्वावधान में डीएसएम इंटर कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार को बालिका वर्ग की दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी और बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा ने संयुक्त रूप से 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में कराई गई। पहले दिन 100, 200, 400, 600, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़, ऊंची-लंबी कूद, हैमर थ्रो, चक्का, गोला और और भाला फेंक आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं। प्रतियोगिता में डीएसएम इंटर कॉलेज, बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर मुजफ्फरपुर, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज पाठंगी, राजकीय हाईस्कूल बेगमपुर, पब्लिक इंटर कॉलेज उमरी कलां आदि विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा ने बताया कि संकुल स्तरीय प्रतियोगिता शुक्रवार को भी जारी रहेगी। दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर परिणाम घोषित किए जाएंगे। पहले दिन प्रतियोगिता का संचालन शिक्षिकाओं नीरज यादव, चंद्रप्रभा और राजबाला ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की खेल कोच शिखा प्रजापति, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज पाठंगी के खेल शिक्षक हीरालाल यादव, राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर मुजफ्फरपुर से नैय्यर आलम, डीएसएम इंटर कॉलेज से रामसागर, सत्यपाल सिंह व वासु विश्नोई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed