फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fed up with the pressure of religious conversion girl committed suicide in Moradabad

दो पत्नियों के बाद भी तीसरी के लिए कर रहा था लव जिहाद, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 19 Feb 2023 01:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 Feb 2023 01:45 PM IST
विज्ञापन
Fed up with the pressure of religious conversion girl committed suicide in Moradabad
पुलिस हिरासत में अनवर खां - फोटो : अमर उजाला

धर्म परिवर्तन के दबाव से तंग आकर आराधना ने आत्महत्या की थी। शनिवार को सिविल लाइंस पुलिस ने कार डीलर अनवर खां को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि उसने धर्म परिवर्तन के लिए आराधना पर दबाव बनाया था।

विज्ञापन

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि नागफनी थानाक्षेत्र के मोहल्ला बाग गुलाब राय निवासी अनवर खां कांठ रोड पर पीएसी तिराहे के पास पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। इसके अलावा वह प्रॉपर्टी डीलिंग भी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के दफ्तर में मझोला थाना क्षेत्र के शाहपुर तिगरी निवासी आराधना (28) पुत्री योंगेंद्र रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी। इस दौरान दोनों के बीच संबंध हो गए थे। इसके बाद आरोपी अनवर ने सिविल लाइंस के वेव ग्रीन कॉलोनी में उसे किराये पर मकान लेकर दे दिया था। यहां दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। 

विज्ञापन

बुधवार रात करीब नौ बजे ऑटो से आराधना को साथ लेकर दूसरी पत्नी इरम के घर दौलत बाग पहुंचा था। यहां आरोपी ने बताया कि आराधना बीमार है। इसके बाद वह डॉक्टर लेकर आने की बात कहकर वहां से भाग गया था। इसके बाद वापस नहीं आया। 

इरम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आराधना को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। गुरुवार दोपहर पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। 

इस मामले में सिविल लाइंस थाने में आराधना के भाई आदित्य की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस किया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पहले से दो पत्नियां हैं। अब आराधना भी शादी के लिए दबाव बना रही थी। 

मैंने उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। उसे कहा था कि वह तब ही निकाह करेगा। जब वह धर्म परिवर्तन कर लेगी। इससे तंग आकर वह दुपट्टे को फंदा बनकर पंखे से लटक गई थी। मैंने उसे फंदे से उतार और उसे अस्पताल लेकर जा रहा था रास्ते में मैंने सोचा अस्पताल में फंस सकता हूं। इस लिए दूसरी पत्नी के घर छोड़कर भाग गया था। 

सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि शनिवार शाम आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed