फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fearing police action, loving couple drank pesticide, condition critical

Moradabad News: पुलिस कार्रवाई के डर से प्रेमी युगल ने पीया कीटनाशक, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Fearing police action, loving couple drank pesticide, condition critical
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। पुलिस कार्रवाई के डर से मूंढापांडे थाना क्षेत्र के नाजरपुर स्थित अमरूद के बाग में प्रेमी युगल ने कीटनाशक पी लिया। पुलिस ने दोनों को एक कमरे से बेहोशी की हालत में बरामद कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना स्थल से 25 मीटर दूर कीटनाशक की शीशी मिली। प्रेमी के खिलाफ किशोरी के अपहरण का केस दर्ज था। दोनों 13 दिन पहले घर छोड़कर भागे थे। दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

रामपुर जिले के भोट थाना क्षेत्र के इंड्रा गांव का रहने वाला खेमकरन (24) उसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दूसरी बिरादरी की 16 साल की नाबालिग लड़की से प्यार करता है। हालांकि, परिजनों ने खेमपाल की शादी किसी अन्य युवती से करा दी। शादी के बाद भी खेमपाल का प्रेम प्रसंग जारी रहा। शादी करने के इरादे से प्रेमी युगल 29 सितंबर को गांव से भाग निकले थे।
विज्ञापन

मूंढापांडे के थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तीन अक्तूबर को किशोरी के पिता की तहरीर पर भोट पुलिस ने प्रेमी खेमकरन, उसकी मां फूला, भाई हरप्रसाद, धर्मपाल के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कर थी। विवेचना से पता चला किशोरी के अपहरण में गनेशघाट निवासी नजाकत का हाथ है। वह बाग में अमरूद की फसल खरीदता है। उसके बाग में किशोरी का आना-जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बाग का ठेकेदार गिरफ्तार
भोट थाने के इंस्पेक्टर ज्योति मय ने शनिवार की रात गनेशघाट में दबिश देकर ठेकेदार नजाकत को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर जीरो प्वाइंट पुलिस चौकी से 10 किमी दूर नाजरपुर स्थित भारत सिंह के बाग में बने ट्यूबवेल के कमरे से प्रेमी युगल को बरामद किया। पुलिस ने कीटनाशक की शीशी बरामद कर प्रेमी युगल को टीएमयू में भर्ती कराया। दोनों के मुंह से दुर्गंध आ रही थी। एसडीएम सदर ने इस मामले में प्रेमी युगल के बयान दर्ज किए। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। दोनों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों के परिजन अलग-अलग बिरादरी के कारण शादी के लिए राजी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed