फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fear or carelessness, 15244 elders did not get the vaccine

डर या लापरवाही, 15244 बुजुर्गों ने वैक्सीन नहीं लगवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fear or carelessness, 15244 elders did not get the vaccine
मुरादाबाद। अब इसे डर कहे या लापरवाही, एक साल बाद भी 15244 बुजुर्गों ने वैक्सीन की पहली डोज तक नहीं लगवाई। इसका खुलासा जिले में पांच दिन चले डोर टू डोर सर्वे में हुआ है। सर्वे में सबसे अधिक बुजुर्ग शहरी क्षेत्र में चिह्नित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन बुजुर्गों की सूची तैयार कर टीकाकरण कराएगा।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन स्तर पर 24 जनवरी से 29 जनवरी तक डोर टू डोर सर्वे अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इन पांच दिनों में 6335 टीमों ने करीब 6.15 लाख घरों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान नियमित टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाएं, जीरो से दो साल तक के बच्चे, कोरोना टीकाकरण नहीं कराने वाले साठ वर्ष पार बुजुर्ग, कोरोना के लक्षण युक्त मरीज, बुखार, सर्दी जुकाम खांसी, सांस के मरीज चिह्नित किए गए।
विज्ञापन

इसमें साठ वर्ष पार 15244 बुजुर्ग ऐसे मिले, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज तक नहीं लगवाई थी। इसमें मुरादाबाद शहर में सबसे अधिक 6313 बुजुर्ग चिह्नित किए गए, जबकि सबसे कम भोजपुर क्षेत्र में 608 बुजुर्ग मिले। बुजुर्गों के टीका नहीं लगवाने का कारण स्वास्थ्य विभाग डर और लापरवाही मान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सर्वे में 15 हजार से अधिक बुजुर्ग ऐसे मिले हैं, जिन्होंने कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगवाया है। टीका नहीं लगवाने की वजह बीमार पड़ने का डर और लापरवाही के साथ जागरूकता की कमी है। बुजुर्गों की ब्लाकवार सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद इनका टीकाकरण किया जाएगा। - डॉ. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed