फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fear of leopards persists; Forest Department raising awareness.

Moradabad News: तेंदुओं की दहशत बरकरार, वन विभाग कर रहा जागरूक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fear of leopards persists; Forest Department raising awareness.
कांठ। तहसील क्षेत्र में तेंदुओं की दहशत बरकरार है। वन विभाग क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर रहा है। पिछले काफी समय से क्षेत्र में तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। कहीं तेंदुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रहे हैं तो कहीं पर किसानों के घरों और नलकूपों की कोठरी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

कांठ क्षेत्र में पिछले महीनों में तेंदुओं के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर किए गए हमलों में बच्चों सहित 12 लोग घायल भी हो गए थे। एक साल में वन विभाग के द्वारा कांठ और छजलैट क्षेत्र से दस से अधिक तेंदुए पकड़े भी जा चुके हैं और दो मृत अवस्था में पड़े मिल चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी तेंदुए दिखाई देने से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं तो वहीं बच्चों और महिलाओं में भी तेंदुओं का डर है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि क्षेत्र में फिलहाल रम्पुरा, दयानाथपुर और अहमदपुर निंगू नंगला इन तीन स्थानों पर तेंदुए लगे हुए हैं। कासमपुर में लगे पिंजरे को हटा लिया गया है। उनका कहना है कि जहां-जहां पर तेंदुए दिखाई देने की सूचनाएं मिल रही हैं, वहां-वहां टीम को साथ लेकर निरीक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी के साथ जगह-जगह जागरूकता संबंधी होर्डिंग भी लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

--
तेंदुए के प्रति जागरूकता को एक सितंबर को होगी गोष्ठी
कांठ। क्षेत्र में लगातार दिखाई दे रहे तेंदुओं के प्रति जागरूकता और बचाव के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक सितंबर को कांठ तहसील सभागार में एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी की अध्यक्षता में एक गोष्ठी और बैठक होगी। जिसमें ग्राम पंचायत प्रशासकों, सचिवों, लेखपालों आदि को क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए कहा जाएगा। 25 अगस्त को भी गोष्ठी और बैठक हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed