फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fear of breaking the safety cycle of Corona due to fraud in vaccination

टीकाकरण में फर्जीवाड़ा से कोरोना के सुरक्षा चक्र टूटने का डर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fear of breaking the safety cycle of Corona due to fraud in vaccination
मुरादाबाद। ओमिक्रॉन के बढ़ते दायरे के बीच टीकाकरण में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आने से खलबली मची हुई है। टीकाकरण में ये फर्जीवाड़ा कहीं कोरोना सुरक्षा चक्र को तोड़ न दें। बिना टीकाकरण सर्टिफिकेट लेने वाले सुरक्षा की लड़ी के कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं। ऐसे में पहले से अधिक सावधानी बरतें। होशियार खबरदार रहें।
विज्ञापन

21 नवंबर को जारी टीकाकरण की रैंकिंग में मुरादाबाद नीचे से दूसरे स्थान पर था। इसके बाद प्रशासन ने टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की मदद के लिए दूसरे विभागों को भी लगाया। साथ ही राशन वितरण में टीकाकरण कराने वालों को वरीयता दी जाने लगी। इसका असर टीकाकरण पर पड़ा। 22 नवंबर से 19 दिसंबर तक जिले में करीब 5.63 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई, लेकिन चार दिन पहले शहर में टीकाकरण में फर्जीवाड़े का मामला सामने आ गया। बिना टीकाकरण 200 रुपये लेकर सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे हैं। इसका एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसकी शिकायत सीएमओ तक पहुंची थी। ऑडियो में लालबाग इलाके का जिक्र है। यहां दो-दो सौ रुपये लेकर टीका लगवाए बिना सर्टिफिकेट जारी होने बात सामने आई है। ऐसे में टीकाकरण अभियान में आई तेजी भी शक के दायरे में आ गई है। दूसरी ओर ये फर्जीवाड़ा संभावित तीसरी लहर में मुश्किलें बढ़ा सकती है। बिना टीकाकरण सर्टिफिकेट हासिल करने वाले संक्रमण को फैलाने में कैरियर बन सकते हैं।
विज्ञापन

चार दिन बाद जागा विभाग, तहरीर दी
मुरादाबाद। टीकाकरण में फर्जीवाड़ा का ऑडियो वायरल होने के चार दिन बाद स्वास्थ्य विभाग जागा है। रविवार को विभाग की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि मुगलपुरा थाना में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस को सर्टिफिकेट भी सौंपा है, ताकि पता चल सके कि सर्टिफिकेट कहां से जारी किया गया, किसने जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed