{"_id":"6179ac4c41f9a074de51b87e","slug":"fda-team-filled-samples-of-food-items-from-establishments-city-news-mbd407645430","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीए की टीम ने प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीए की टीम ने प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले भर में छापेमारी कर प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने पर कई व्यापारियों पर जुर्माना लगाया गया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गंज बाजार रोड स्थित हसन दूध भंडार पर छापा डाला और यहां से खोआ, मिश्रित दूध और सोन पापड़ी का नमूना लिया। कांठ स्थित पट्टी वाला मौहल्ला में नौशाद आलम के प्रतिष्ठान से सरसों का तेल और इमली का नमूना लिया गया। मौ. कलीम अख्तर के डाडी महमूदपुर स्थित प्रतिष्ठान (कलीम चिकन टिक्का) का निरीक्षण किया। टीम ने यहां से धनिया पाउडर और पीली मिर्च पाउडर जो भोजन तैयार करने हेतु किचन में रखा हुआ था उसकी गुणवत्ता और शुद्धता में संदेह होने पर नमूना लिया। मौके पर 450 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करते हुए दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
वहीं कांठ स्थित पट्टी वाला मौहल्ले में सादिक हुसैन के प्रतिष्ठान का लाइसेंस नहीं था। इस पर प्रतिष्ठान का चालान करते हुए मौके पर बिक्री हेतु रखे बेसन, सरसों का तेल और एक ब्रांडेड दूध का नमूना लिया। टीम ने मौके से 1800 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करते हुए दस हजार रुपये जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ठाकुरद्वारा द्वारा परवेज के प्रतिष्ठान से दो हजार रुपये ,पवन कुमार के प्रतिष्ठान से एक हजार रुपये प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला गया।
अभिहित अधिकारी बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। टीम में सहरिश सादात, ओमपाल सिंह ,जगदंबा प्रसाद मौजूद रहे।