{"_id":"63e15fad8e2dde3be444750d","slug":"father-son-went-to-daughters-in-laws-house-in-laws-locked-them-in-the-room-chanaura-news-c-15-1-46691-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: दहेज के लिए विवाहिता के साथ करते थे मारपीट, ससुराल पहुंचे पिता-पुत्र को ससुरालियों ने बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: दहेज के लिए विवाहिता के साथ करते थे मारपीट, ससुराल पहुंचे पिता-पुत्र को ससुरालियों ने बनाया बंधक
Tue, 07 Feb 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:44 AM IST
सार
मारपीट की शिकायत महिला ने अपने पिता मेहंदी हसन को दी। सोमवार को पिता अपने पुत्र के साथ पुत्री की ससुराल पहुंचा तो ससुराल पक्ष के लोगों ने दोनों को कमरे में बंद कर दिया। पीड़ित ने मोबाइल से घटना से पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुरादाबाद के धनारी थाना क्षेत्र के गांव दिनोरा में अपनी पुत्री की ससुराल पहुंचे पिता-पुत्र को ससुरालियों कमरे में बंद कर दिया। पीड़ित ने मोबाइल से घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र को मुक्त कराया। घटना की तहरीर थाने में दी गई। थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी महंदी हसन ने अपनी पुत्री रुकसाना की शादी पांच वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव दिनोरा निवासी युवक से की थी। मगर शादी में मिले दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे।
विज्ञापन
आए दिन पुत्री से साथ दहेज में बाइक लाने की मांग करते थे और पुत्री के इंकार करने पर मारपीट करते थे। मारपीट की शिकायत महिला ने अपने पिता मेहंदी हसन को दी। सोमवार को पिता अपने पुत्र के साथ पुत्री की ससुराल पहुंचा तो ससुराल पक्ष के लोगों ने दोनों को कमरे में बंद कर दिया। पीड़ित ने मोबाइल से घटना से पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन
चारा लेकर घर लौट रही महिला के साथ मारपीट
मुरादाबाद के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा फतेहपुर में चारा लेकर घर लौट रही महिला को एक व्यक्ति ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने आरोपी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
गांव खेड़ा फतेहपुर निवासी शकुंतला पत्नी रणवीर सिंह सोमवार को दोपहर खेत से चारा लेकर वापस अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने महिला का रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। घटना की तहरीर महिला ने थाने में दी है।