{"_id":"5fc2b6038ebc3e5be450b30d","slug":"father-in-law-raped-his-son-s-wife-and-murdered-her-son-city-news-mbd3709523174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी गार्ड ने बहू से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर बेटे की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्योरिटी गार्ड ने बहू से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर बेटे की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह ग्यारह बजे एक सिक्योरिटी गार्ड ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दे डाला। पहले उसने अपनी पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म किया और जब उसके बेटे ने इसका विरोध किया तो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने अपनी पत्नी पर भी फायर झोंका जिससे वह बाल बाल बची। आरोपी ने हत्या की वारदात को अपने अन्य छोटे बेटे के साथ मिलकर अंजाम दिया। पीड़ित पुत्रवधू की ओर से पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मझोला थानाक्षेत्र के सूर्य नगर की रहने वाली एक युवती की शादी पिछले वर्ष जनवरी माह में हनुमान नगर निवासी युवक के साथ हुई थी। युवक निजी अस्पताल में वार्ड ब्वाय है। युवक के पिता भी निजी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड हैं। गार्ड के पास लाइसेंसी बंदूक और रिवाल्वर हैं। वार्ड ब्वाय की पत्नी ने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर की रात उसके पति काम के सिलसिले में बाहर गए थे। सास, ननद और दोनों छोटे देवर भी घर में मौजूद नहीं थे। इसी दौरान ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार सुबह ग्यारह बजे महिला का पति घर लौटा तो उसने अपने ससुर की शिकायत की। इसी बात का विरोध दर्ज कराने के लिए महिला का पति अपने पिता के पास उनके कमरे में पहुंच गया। इसी दौरान वहां महिला का छोटा देवर भी आ गया। कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि अचानक उसके देवर ने अपने भाई को पकड़ लिया और पिता ने अपनी रिवाल्वर से बडे़ बेटे को पेट में दो गोलियां दाग दीं। वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गया।
गोली की आवाज सुनकर युवक की पत्नी, मां और अन्य किरायेदार भी दौड़कर वहां पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए। युवक का मझला भाई अन्य लोगों की मदद से उसे उठाकर दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से आरोपी पिता फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पिता के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या व बेटे के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने छोटे बेटे को हिरासत में ले लिया है।