{"_id":"69d6b6e802fe523de20ec47c","slug":"father-and-daughter-returning-from-a-wedding-ceremony-died-in-a-road-accident-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-873721-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: शादी से लौट रहे पिता-पुत्री को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की माैके पर तोड़ा दम, पत्नी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: शादी से लौट रहे पिता-पुत्री को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की माैके पर तोड़ा दम, पत्नी की हालत गंभीर
Thu, 09 Apr 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:43 AM IST
सार
अगवानपुर- पाकबड़ा बाईपास पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एक्स
विस्तार
अगवानपुर- पाकबड़ा बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसे के समय बाइक सवार शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाले असलम (38) और उनकी बेटी सुभाना (12) अमरोहा जिले के डिडौली थानाक्षेत्र के अफजलपुर गांव निवासी थे। बताया जा रहा है कि असलम मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी गुलिस्ता और पांच बच्चे हैं। असलम बुधवार सुबह अपनी पत्नी गुलिस्ता और बेटी सुभाना को साथ लेकर अमरोहा के नौरंगाबाद गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
बुधवार की करीब नौ बजे पति पत्नी और बेटी बाइक से घर लौट रहे थे। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में अगवानपुर बाईपास पर मौढ़ा तैय्या गांव के पास इनकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें असलम और उनकी बेटी सुभाना की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही चालक ट्रक खड़ा कर भाग गया। पुलिस ने घायल गुलिस्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।