{"_id":"629121d0a52aff076107b5d0","slug":"father-and-daughter-died-in-accident-city-news-mbd429502831","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मां बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मां बेटी की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में मुरादाबाद-चंदौसी हाईवे पर गांगन पुल के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा महिला का पति घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक दौड़ाकर मौके से भाग गया। हादसे के समय दंपती और उनकी बेटी शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, कटघर थानाक्षेत्र के करूला रहमत नगर गली नंबर आठ निवासी नाजिर हुसैन पीतल फर्म में काम करते हैं। नाजिर की पत्नी मरियम का मायका मैनाठेर थानाक्षेत्र के जाफरपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को मरियम के चचेरे भाई अरबाज की शादी थी। नाजिर अपनी पत्नी मरियम, तीन वर्षीय बेटी सिदरा और दूसरी बेटी इकरा को साथ लेकर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद शुक्रवार सुबह करीब छह बजे दंपती दोनों बेटियाें के साथ घर लौट रहे थे। नाजिर की बाइक अभी मझोला थानाक्षेत्र में गांगन पुल के पास पहुंची थी, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मरियम और उसकी गोद में मौजूद तीन वर्षीय बेटी सिदरा की मौके पर मौजूद हो गई। जबकि नाजिर और उसकी दूसरी बेटी इकरा घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को तेजी से दौड़ाकर भाग गया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्री को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जबकि हादसे में मृत मरियम और बेटी सिदरा के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिए गए हैं।