फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fatehpur school premises inundated by rainwater.

Moradabad News: बारिश के पानी से फतेहपुर का स्कूल परिसर हुआ जलमग्न

Sat, 22 Aug 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 22 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur school premises inundated by rainwater.
बिलारी। ब्लॉक के फतेहपुर नत्था गांव में आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित परिषदीय प्राइमरी स्कूल का पूरा परिसर शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान जलमग्न हो गया। स्कूल के एक कक्ष में भी बारिश का पानी घुस गया। मजबूरन शिक्षकों द्वारा स्कूली बच्चों को पंचायत सचिवालयों के कक्ष में ले जाकर पढ़ाना पड़ा। पंचायत सचिवालय में स्कूल का संचालन होने से ग्राम पंचायत के अन्य कार्य प्रभावित हुए।
विज्ञापन

फतेहपुर नत्था प्राइमरी स्कूल में बारिश का सीजन शुरू होते ही बारिश होने पर अक्सर जलभराव हो जाता है। स्कूल का पूरा मैदान जलमग्न हो जाता है। शुक्रवार सुबह से क्षेत्र में बारिश हो रही थी। निर्धारित समय जब शिक्षक और छात्र स्कूल के दक्षिण और उत्तर दिशा के दोनों प्रवेश द्वार पर पहुंचे तब स्कूल परिसर में पानी भरा हुआ था। स्कूल परिसर में घुस पाने के लिए रास्ता न मिल पाने पर स्कूल के निकट स्थित पंचायत सचिवालय भवन को खुलवाया गया और सचिवालय में होकर ही स्कूली बच्चे अंदर को आए। स्कूल के एक कक्ष में भी बारिश का पानी घुस आने से शिक्षकों ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए पंचायत भवन के एक कक्ष में पांचों कक्षाओं के बच्चों को बैठाया और पढ़ाई शुरू की।
विज्ञापन

फतेहपुर नत्था प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका बरखा ने बताया कि बारिश का सीजन शुरू होते ही स्कूल परिसर में जलभराव होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। जब भी स्कूल में जलभराव हो जाता है तब मजबूरन छात्रों को पंचायत सचिवालय में बैठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पत्र दिया जा चुका है। बीईओ विकास कुमार का कहना है कि फतेहपुर नत्था समेत जिन स्कूल परिसर में बारिश में जलभराव और स्कूल भवन के कक्ष टपकने की जानकारी मिली है उसकी सूची बनाकर बीडीओ कार्यालय को भेज दी गई है। ग्राम पंचायतों द्वारा मिशन कायाकल्प के तहत शीघ्र ही स्कूलों में संबंधित जरूरी कार्य कराए जाएंगे।

फतेहपुर नत्था के ग्राम पंचायत अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि स्कूल काफी पुराना बना हुआ है निकट का राष्ट्रीय राजमार्ग दोबारा काफी ऊंचा होकर बनाया गया है। स्कूल के दोनों साइड के रास्ते भी ऊंचे करके बन गए हैं ऐसी स्थिति में बारिश का पानी स्कूल परिसर में जमा हो जाता है। इस समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए ग्राम पंचायत की विकास संबंधी कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। फतेहपुर नत्था गांव निवासी नागरिक एकता परिषद के अध्यक्ष प्रेम कुमार का कहना है कि परिषदीय स्कूल परिसर में बारिश में जलभराव होने की समस्या का अधिकारियों द्वारा शीघ्र स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed