फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers will get online information about the availability of pure sugarcane seeds.

Moradabad News: किसानों को शुद्ध गन्ना बीज की उपलब्धता की ऑनलाइन मिलेगी जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get online information about the availability of pure sugarcane seeds.
मुरादाबाद। किस किसान के पास या किस चीनी मिल के पास कौन की किस्म का कितना गन्ना बीज है, किस रेट में कब तक मिलेगा, इसके लिए किसानों को अब भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि प्रदेश में पहली बार किसानों को इसकी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। इसके लिए किसान को घर बैठे अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप पर गन्ना विभाग की वेबसाइट के बीज टैब पर क्लिक करना होगा, पूरे प्रदेश की स्थिति पता लग जाएगी। खास बात यह है कि यहां किसानों को विभागीय संस्तुति वाली किस्मों का ही बीज मिलेगा, जिससे धोखाधड़ी की संभावना नहीं रहेगी।
विज्ञापन

वसंतकालीन गन्ना बोआई चल रही है, हालांकि 60 फीसदी गन्ना बोआई लगभग पूरी हो चुकी है। शुरुआत में तो बीज की उपलब्धता अधिक रहती है, किसानों को अपने आसपास ही आसानी से बीज मिल जाता है लेकिन आधी बोआई के बाद बीज की तलाश करनी पड़ती है। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने बताया कि किसान को नजदीकी बीज उपलब्धता व बीज वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाते हुए बिचौलियों से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश में पहली बार बीज की उपलब्धता को ऑनलाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की अपर मुख्य सचिव (चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास) वीना कुमारी के प्रयासों से गन्ना बोआई के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किसानों को स्वस्थ व रोगरोधी उन्नत प्रजाति के प्रमाणित गन्ना बीज उपलब्ध कराना विभाग की पहली प्राथमिकता है। इसी क्रम में गन्ना बीज उपलब्धता की चीनी मिलवार, समितिवार व किसानवार सूचनाओं को सुगम जानकारी के उद्देश्य से विभाग ने डिजिटल प्रणाली को विकसित किया है। जिससे गन्ना किसानों को आनलाइन अपने निकटतम गन्ना बीज धारक किसानों, गन्ना किस्मों व मात्रा का विवरण तथा गन्ना बीज की उपलब्धता से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। जिससे गन्ना किसान अपने नजदीकी चीनी मिल या सरकारी गन्ना बीज नर्सरी में उपलब्ध बीज के संबंध में विभागीय वेबसाइट www.enquiry.upcane.in पर जाकर बीज टैब पर क्लिक कर सूचना प्राप्त कर सकते हैं। जिन किसानों को वेबसाइट पर कोई दिक्कत महसूस हो तो वह टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-121-3203 या अपने क्षेत्रीय गन्ना पर्यवेक्षक से संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed