फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers who do not get KYC will be deprived of Samman Nidhi

केवाईसी नहीं कराया तो किसान सम्मान निधि से बंचित होंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers who do not get KYC will be deprived of Samman Nidhi
केवाईसी नहीं कराने वाले किसान सम्मान निधि से होंगे वंचित
विज्ञापन

मुरादाबाद। जिले में अभी तक 65 फीसदी किसानों ने ही ई केवाईसी कराया है। ई केवाईसी नहीं कराने पर पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि की अगली किस्त नहीं मिल सकेगी। इस मामले में 16 से 23 अगस्त तक ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर भी चलाया जाएगा।
उप कृषि निदेशक ऋतुषा तिवारी ने बताया कि जिले में किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों की संख्या ढाई लाख है। शासन ने निर्देश जारी किया है कि किसान निधि पाने के लिए प्रत्येक किसान को केवाईसी (नो योर कस्टमर) कराना जरूरी होगा। इस मामले में जिले में न्याय पंचायत स्तर पर बृहस्पतिवार को शिविर लगाए जाएंगे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता से के लिए 16 से 23 अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। किसान समीप के जन सुविधा केंद्र से भी केवाईसी करा सकते हैं। किसानों को बताया गया कि यदि शीघ्र पात्र किसानों ने केवाईसी नहीं कराया तो सम्मान निधि की अगली किस्त उनको नहीं मिल पाएगी। अभी तक जागरूकता का परिणाम रहा कि 65 फीसदी किसानों ने केवाईसी करा लिया है। अभी 87 हजार 500 किसानों को ई केवाईसी कराना शेष है। केंद्र सरकार पात्र किसानों के बारे में केवाईसी के माध्यम से पूरी जानकारी का डॉटा इकट्ठा करना चाहती है। केंद्र सरकार की योजना के तहत प्रत्येक किसान को प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि के तहत छह हजार रुपये तीन किस्तों में मिलते हैं।
विज्ञापन

इनसेट
15 अगस्त को 75 किसान पाएंगे झंडे के साथ फलदार पौधे
उप कृषि निदेशक ऋतुषा तिवारी ने बताया कि 15 अगस्त को जिले के 75 प्रगतिशील किसानों को राष्ट्रीय ध्वज के साथ फलदार पौधे लगाने के लिए दिए जाएंगे। कृषि विज्ञान केंद्र में स्वतंत्रता दिवस को कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग से जु़ड़े प्रगतिशील किसानों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed