{"_id":"6259c4f59bad977001664a43","slug":"farmers-uproar-over-not-getting-slips-for-weighing-sugarcane-kanth-news-mbd4248754199","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की तौल के लिए पर्चियां नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने की तौल के लिए पर्चियां नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
कांठ के खलीलपुर कद्दीम में गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
- फोटो : KANTH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने की तौल के लिए पर्चियां नहीं मिलने से परेशान किसानों ने क्रय केंद्र पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने चीनी अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पर्चियां नहीं मिलने तक केंद्र पर तौल को रुकवा दिया है।
यह मामला कांठ तहसील क्षेत्र के गांव खलीलपुर कद्दीम स्थित गन्ना क्रय केंद्र का है। यहां जनपद बिजनौर के स्योहारा स्थित अवध चीनी मिल का क्रय केंद्र स्थापित है। क्रय केंद्र पर खलीलपुर कद्दीम सहित आसपास के गांवों के किसान अपने गन्ने की तौल कराते हैं।
शुक्रवार को खलीलपुर के तमाम किसान एकत्र होकर क्रय केंद्र पर पहुंचे। उनका कहना था कि चीनी मिल की ओर से उन्हें गन्ने की तौल के लिए पर्चियां नहीं दी जा रही है, जबकि उनका काफी गन्ना अभी खेतों में ही खड़ा हुआ है। क्रय केंद्र प्रभारी पर भी किसानों ने उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया और चीनी मिल व अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए किसानों ने यहां गन्ना लदे ट्रक, लोडर सभी को क्रय केंद्र पर ही रोक लिया है। किसानों के हंगामे की सूचना मिलते ही स्योहारा चीनी मिल के राजीव कुमार किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसान नहीं माने। फिलहाल क्रय केंद्र पर गन्ना तौल बंद हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर श्रीओम सिंह, शिवराज सिंह, भानू प्रताप सिंह, हरिराज सिंह, धर्मवीर सिंह, राकेश कुमार, दीप सिंह एडवोकेट, सचिन कुमार, आंचल, नंदन सिंह, संजय कुमार, चंद्रपाल सिंह, राजवीर सिंह, मदनगोपाल सिंह, राकेश कुमार, हरिराम सिंह आदि किसान रहे।