{"_id":"61c0d90bb73aba55492b22f4","slug":"farmers-sitting-on-railway-track-in-amritsar-passengers-upset-in-moradabad-city-news-mbd413332712","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, मुरादाबाद में परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, मुरादाबाद में परेशान हुए यात्री
विज्ञापन
मुरादाबाद। किसान संगठनों ने अमृतसर में मांगों के समर्थन में रेलवे ट्रैक बाधित कर धरना शुरू कर दिया है। किसान संगठनों के आंदोलन के कारण उत्तर रेलवे की कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं। वहीं, कई ट्रेनें अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकीं। ट्रेनों को रास्ते में किसी अन्य स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली नौ ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। इस अव्यवस्था से हजारों रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक सरयु-यमुना एक्सप्रेस को लुधियाना, अकाल तख्त एक्सप्रेस को अंबाला, अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस और गंगा सतलुज एक्सप्रेस को लुधियाना, सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस को जालंधर में ही रोकना पड़ा। इसके अलावा हेमकुंड एक्सप्रेस, अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। वहीं, बेगमपुरा एक्सप्रेस सोमवार को चार घंटे देरी से चली। यात्री ट्वीट करके रेल प्रशासन को अपनी परेशानियों से अवगत कराते रहे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकला। नतीजतन मुरादाबाद में भी हजारों ट्रेन यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। साथ ही कहा कि यदि मंगलवार को भी ट्रेनें रद्द रहती हैं, तो इसकी सूचना रेलयात्रियों के मोबाइल पर संदेश के माध्यम से भेजी जाएगी। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर भी एनाउंसमेंट कराया जाता रहेगा।
विज्ञापन
इन ट्रेनों के यात्रियों को आज भी हो सकती है परेशानी
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
14649-50 सरयु-यमुना एक्सप्रेस
12317-18 अकाल तख्त एक्सप्रेस
15531-32 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस
04651-52 अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस
13307-08 गंगा सतलुज एक्सप्रेस
14609 हेमकुंड एक्सप्रेस
14631 अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
22445 अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस
12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस