फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers's corpse found in sugarcane field

गन्ने के खेत में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

Wed, 21 Oct 2020 12:40 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers's corpse found in sugarcane field
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद। बिलारी थानाक्षेत्र के सतारन गांव के जंगल में मंगलवार रात एक किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किसान खेत पर पराली इकट्ठा करने गया था, देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तब उसका शव गन्ने के खेत में शव पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


बिलारी थानाक्षेत्र के सतारन गांव किसान जाबिर(35) उर्फ कल्लू का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी नाजरीन, दो बेटे रेहान, फैजान और दो बेटियां फिजा और निशा हैं। मंगलवार को किसान जाबिर अपने घर से खेत पर पराली इकट्ठा करने के लिए गया था। देर शाम तक वह खेत से घर नहीं लौटा। तब उसकी पत्नी ने अपने बच्चों को देख पर देखने के लिए भेज दिया। बच्चों को जाबिर नहीं मिला। तब बच्चे घर लौट आए। उन्होंने अपनी मां को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। ग्रामीण टॉर्च लेकर खेत पर पहुंच गए और खेतों में ढूंढना शुरू कर दी। इसी दौरान गन्ने के खेत में मेड़ के किनारे किसान जाबिर का शव पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी गांव में पहुंची तो परिवार में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश देखने के बाद पुलिस अफसरों को कॉल कर शव मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में वहां हाईवे सीओ अनिल कुमार यादव व कोतवाली बिलारी प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी भी पहुंच गए। बिलारी के विधायक मोहम्मद फहीम भी मोके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि शव पीएम के लिए भिजवा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed