फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers raised demands for an increase in sugarcane prices and for interest on outstanding dues.

Moradabad News: किसानों ने गन्ना मूल्य वृद्धि व बकाया ब्याज की मांग उठाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised demands for an increase in sugarcane prices and for interest on outstanding dues.
कांठ। क्षेत्र के गांव कुवाचली में मंगलवार को आयोजित भाकियू टिकैत की पंचायत में किसानों ने गन्ना मूल्य वृद्धि और भुगतान के बकाया ब्याज की मांग उठाई। किसानों ने मांगों के शीघ्र पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह के यहां हुई पंचायत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही चीनी मिलों के संचालित होने से पहले गन्ना मूल्य घोषित करने, पिछले वर्ष के बकाया भुगतान पर ब्याज देने, चीनी मिल गेट और क्रय केंद्रों पर गन्ने का समान मूल्य लागू करने, दूध के दाम बढ़ाने, धान क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन तौल कराने, सहकारी गन्ना समितियों पर गेहूं, खाद व बीज उपलब्ध कराने, बिजली निगम से संबंधित समस्याओं का समाधान कराने, गांवों में जल शक्ति मिशन के तहत बनी पानी की टंकियों को चालू कराने, पीडब्लूडी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, गांवों में तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने, फसलों को नुकसान पहुंचा रहे बंदरों पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को अगवानपुर में होने वाली भाकियू टिकैत की महापंचायत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टरों से पहुंचने का आह्वान किया गया। इस दौरान चौधरी सतवीर सिंह मान, प्रदीप कुमार, सुमन कुमार, हब्बू, नौबहार सिंह, सुखबीर सिंह, अजय कुमार, जितेंद्र सिंह, प्रवेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed