फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers protested on the issue of wrong bills and digital business

Moradabad News: गलत बिल व फसलों के मुआवजे के मुद्दे पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested on the issue of wrong bills and digital business
मुरादाबाद। भाकियू टिकैत ने गलत बिल, फसलों के मुआवजे समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि वर्तमान सत्र का गन्ना भुगतान ब्याज सहित दिलाया जाए।ज्ञापन में किसानों पर लगे बिजली के मुकदमों का निस्तारण कराने, अधिक रीडिंग व अधिक बिल देने वाले खराब मीटरों को बदलवाने की मांग की। ब्रेकडाउन से निजात दिलाने और तय शेड्यूल के मुताबिक प्रतिदिन बिजली मिले। इसके अलावा दो वर्ष में प्राकृतिक आपदा में नष्ट हुईं फसलों का सर्वे कराने के बाद मुआवजा दिलाया जाए। गन्ना विभाग चीनी मिलों की वकालत न करें और गन्ना प्रजाति अगेती, मध्यम, पिछेती सभी बुवाई किसानों की हो। कुचावली से छजलैट तक खराब सड़क को दोबारा बनवाया जाए। कांठ तहसील में मृदा परीक्षण केंद्र जल्दी खुलवाया जाए। किसानों की फसल चक्र खेती के लिए जंगली जानवरों से निजात दिलाई जाए। प्रदर्शन को दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, जिला अध्यक्ष धनेंद्र शर्मा, शुभम राठी, नौबहार सिंह, सतवीर सिंह, अनूप सिंह, टेकपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed