{"_id":"5f6e55718ebc3e9be1055809","slug":"farmers-protest-in-moradabad-on-agriculture-reform-bill-city-news-mbd3638914171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं हाईवे किया जाम कहीं थाना गेट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं हाईवे किया जाम कहीं थाना गेट पर दिया धरना
विज्ञापन
पागबड़ा के अगवानपुर वाईपास को जाम कर के धरने पर बैठे अखिल भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता
मुरादाबाद। संसद में पास किए गए कृषि बिलों के विरोध में भाकियू समेत विभिन्न किसान संगठनों ने जिले भर में जगह-जगह प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे, मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे समेत कई जगह सड़कों पर धरना देकर जाम लगाया और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। विधेयकों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के चलते घंटों यातायात प्रभावित रहा।
मूंढापांडे में सैकड़ों भाकियू (अराजनैतिक) कार्यकर्ता व किसान ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह व महानगर अध्यक्ष रणवीर सिंह की अगुवाई में मनकरा मोड़ पर एकत्र हुए। वहां पंचायत की। वक्ताओं ने तीनों कृषि विधेयकों को किसान विरोधी करार देते हुए केंद्र सरकार से इसे तत्तकाल वापस लेने की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर पहुंच कर जाम लगा दिया। एक बजे से ढाई बजे तक लगे जाम के चलते हाईवे पर करीब दो किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। आंदोलनकारियों के तेवर देख पुलिस के हाथ पैर फूलने लगे। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी व एसडीएम सदर ने लोगों की दिक्कत का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों से जाम खोलने का अनुरोध किया, तब जाम खोला। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह, रामऔतार सिंह, माखन सिंह, जयवीर सिंह, अमरपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
मूढ़ापांडे में ही भाकियू (असली) के ब्लाक अध्यक्ष सतेंद्र सिंह की अगुवाई में भी तमाम भाकियू कार्यकर्ता थाना गेट पर एकत्र हुए तथा वहीं कुछ देर प्रदर्शन करते हुए एसएचओ को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ठेका खेती कानून नहीं मानेंगे के नारों से गूंजी कलक्ट्रेट
मुरादाबाद। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ता सुबह आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। जहां से ठेका खेती कानून नहीं मानेंगे, मंडी और एमएसपी लेकर रहेंगे, खेती की जमीन कॉरपोरेट घरानों को नहीं देंगे आदि नारें लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां सभा आयोजित की गई।
उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह, भाकपा (मार्क्सवादी) के जिला मंत्री अतीक अहमद, अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला प्रभारी रोहिताश राजपूत, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव थान सिंह आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार को किसान, मजदूर विरोधी और पूंजीपतियों की हितैषी करार दिया। समिति की ओर से दस सूत्री राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा गया। गुलशेर अली, चंद्रपाल सिंह आजाद, बीडी शर्मा, सुनील कुमार, चतरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
आजीविका बचाओ आंदोलन समिति, आप का समर्थन
मुरादाबाद। आजीविका बचाओ आंदोलन समिति और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी भेजा।
आजीविका बचाओ आंदोलन समिति के अध्यक्ष हरिकिशोर सिंह की अगुवाई में समिति कार्यकर्ता व पदाधिकारी हाथ में नारे लिखी तख्ती व बैनर लेकर अंबेडकर पार्क से डीएम कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर नसीम वारसी, श्योराज सिंह, रामचंद्र सिंह, प्रदीप वालिया, श्याम सुंदर, सुभाष आदि मौजूद रहे।
प्रांतीय आह्वान पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी किसानों के समर्थन में पार्टी के बैनर तले किसान बिलों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। पार्टी जिलाध्यक्ष हाजी जाबिर हुसैन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रविंद्र नाथ भाटिया, जावेद रशीद, मास्टर बदलू, सुशील शुक्ला, सायमा निकहत आदि मौजूद रहे।